बल्लभगढ़। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष तेजपाल डागर ने कहा कि कारगिल में शहीद हुए गांव मोहना निवासी वीरेंद्र सिंह के जन्म दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी शहादत को बड़े ही गर्व के साथ याद किया जाता है। वह शुक्रवार को मोहना में शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमारी फौज के जवानों के हौसले से ही हम आजादी की सांस ले रहे हैं हमें गर्व है शहीद वीरेंद्र सिंह पर जिन्होंने बहुत कम आयु में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। उन्होंने बताया कि हमारे देश सैनिकों की वजह से ही हम सुरक्षित है कड़कती ठंड में भी सैनिक सरहदों पर पहरी बनकर देश की रक्षा कर रहे हैं। जिनका कर्ज हम अपने जीवन में भी नहीं उतार सकते। उन्होंने कहा कि गांव से आज भी युवाओं का अधिक मोह देश की रक्षा के लिए होता है। और ग्रामीण आंचल से ही सबसे अधिक युवा देश की सेवा के लिए फौज में भर्ती होते है। इस दौरान जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए भी जिला कार्यालय पर मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं मैं अपने विचार रखे और सभी को आपस में नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर शहरी जिलाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, युवा जिला अध्यक्ष संदीप कपासिया, नालिन हुड्डा ठाकुर राजाराम, जिला प्रवक्ता अनिल खुटैला,सूरत चौहान, सचिन कौशिक ,सुनील डिंडे, मास्टर सतीश फोगाट, हाजी करामत अली ,चरण सिंह डागर, प्रिंस हुड्डा ,सुनील शास्त्री ,विनय धतरवाल ,सरवन कराना ,प्रेम सिंह धनखड़ इसके अलावा गांव मोहना से डॉक्टर हरप्रसाद अत्री, महावीर अत्री, मास्टर ताराचंद अत्रि, पोहप सिंह ,लखन सिंह ,राजेंद्र वर्मा, प्रताप सिंह ,विजेंद्र मास्टर, गिर्राज मेंबर सुखी पंच ,रूपराम पंच, शेर सिंह फौजी ,सीताराम सेठ जी होरीलाल चेयरमैन जवां, खुशीपाल सिंह आदि मौजूद थे।