Faridabad News: शिक्षण संस्थानों में पौधरोपण किया

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद में 'मां के नाम' अभियान के तहत मंगलवार को कई स्कूलों में पौधरोपण किया गया। विद्यार्थियों ने पौधों के महत्व को समझते हुए अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। नई दिल्ली पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर भाषण गतिविधि आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना महत्वपूर्ण है।

Faridabad News: शिक्षण संस्थानों में पौधरोपण किया

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नचौली, ऑक्सफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल, आइडियल पब्लिक स्कूल अगवानपुर, उर्मिला विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल पर्वतीय कॉलोनी, हिंदरेज पब्लिक स्कूल जवाहर कॉलोनी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनवाड़ा में विद्यार्थियों द्वारा पौधरोपण किया गया। विद्यार्थियों ने पौधों के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। इसी प्रकार नई दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-75 में पर्यावरण संरक्षण विषय पर भाषण गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रकृति, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

महादेव देसाई पब्लिक स्कूल, सेक्टर-16ए, फरीदाबाद में भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया कि पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है।अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना सेवा संकल्प अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।----

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: शिक्षण संस्थानों में पौधरोपण किया