ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने तीन दिनी हड़ताल की चेतावनी दी

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। ऑल फरीदाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की शुक्रवार शाम को रेलवे रोडट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने तीन दिनी हड़ताल की चेतावनी दी

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने तीन दिनी हड़ताल की चेतावनी दी

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। ऑल फरीदाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की शुक्रवार शाम को रेलवे रोड एनआईटी पांच स्थित एक होटल में बैठक हुई। बैठक में 21, 22 और 23 मई को ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

हड़ताल की चेतावनी

एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान करते हुए प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो जिले में ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऑल फरीदाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि बीएस4 वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर लगी रोक को वापस लिया जाए। प्रदूषण नियंत्रण के मानकों वाले वाहनों को ग्रीन टैक्स से मुक्त किया जाए। व्यावसायिक वाहनों को चलाने की अवधि 12 वर्ष की जाए। ऑनलाइन चालान वाहन रोककर किए जाएं, ताकि ट्रांसपोर्टरों को चालानों को लेकर परेशान न होना पड़े।

समस्याओं का समाधान

उन्होंने बताया कि यह निर्णय ट्रांसपोर्टरों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर लिया गया है। लगातार बढ़ती लागत, ऑनलाइन चालान से जुड़ी परेशानियां और अन्य प्रशासनिक मुद्दों के कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इसी के विरोध में 21 से 23 मई तक हड़ताल करने का फैसला लिया गया है।

----------

FAQs

हड़ताल की तारीखें क्या हैं?
हड़ताल 21, 22 और 23 मई को होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।