मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलए को दिया प्रशिक्षण
नूंह, सरसमल। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को डीआरडीए सभागार में विभिन्न राजनीतिक

नूंह, सरसमल। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को डीआरडीए सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं (बीएलए) को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नूंह विधानसभा के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम आदित्य विक्रम ने की। प्रशिक्षण में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। आदित्य विक्रम ने बताया कि मतदाता अपने और अपने परिवार के सदस्यों का विवरण मतदाता सेवा पोर्टल पर देख सकते हैं तथा आवश्यक घोषणा पत्र और प्रपत्र भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने में राजनीतिक दलों और बीएलए की महत्वपूर्ण भूमिका है।प्रशिक्षण
के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जन्म तिथि, जन्म स्थान और नागरिकता से जुड़े प्रमाणों के सत्यापन के लिए निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। विदेश में जन्मे भारतीय नागरिकों तथा पंजीकरण या नागरिकीकरण के माध्यम से नागरिकता प्राप्त करने वालों के लिए भी अलग दस्तावेजों की जानकारी दी गई। बीएलए को जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर और अन्य सरकारी दस्तावेजों की सूची से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बीएलए से अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची का गहन अध्ययन कर पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने और त्रुटियों को दूर कराने में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में निर्वाचन शाखा के अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


