हादसे में बाइक सवार युवक की जान गई
पलवल के बामनीखेड़ा में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों युवक पलवल के हरी नगर में अपनी बुआ के घर जा रहे थे, जब एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी।

पलवल, संवाददाता। बामनीखेड़ा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में होडल गोडोता के रहने वाले घायल नीरज ने बताया कि छह जून को राकेश के साथ वह अपनी बाइक से पलवल के हरी नगर में रहने वाली अपनी बुआ तारावती के घर घूमने आया था। वहां से वापसी में जैसे ही वे दोनों बामनीखेड़ा के नजदीक पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही बेहोश हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से दोनों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। राकेश की हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


