Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsTragic Flood Incident in Faridabad 14-Year-Old Boy Drowns Search for Missing Family Members
बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत, दो लोग लापता

बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत, दो लोग लापता

संक्षेप:

फरीदाबाद में यमुना का पानी बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई है। गुरुवार को एक 14 वर्षीय छात्र कृष्ण की बाढ़ में डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा बसंतपुर इलाके में ससुर और दामाद लापता हैं, जिनकी बाढ़ में...

Sep 05, 2025 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद। यमुना में लगातार पानी बढ़ रहा है। भूपानी में गुरुवार को बाढ़ के पानी में डूबकर दसवीं के एक छात्र की मौत हो गई। उसकी पहचान 14 वर्षीय कृष्ण के रूप में हुई है। वह दुकान से सामान खरीदकर बाढ़ प्रभावित रास्ते से घर लौट रहा था। इसके अलावा बसंतपुर इलाके के शिव एन्क्लेव पार्ट तीन में रह रहे ससुर-दामाद लापता हैं। दोनों के बुधवार रात को यमुना में बहने की आशंका है। जानकारी के अनुसार कृष्ण पुरानी भूपानी का रहने वाला था। उसके पिता अतर सिंह किसान हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह दुकान से सामान खरीदने गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुछ देर बाद वह बाढ़ प्रभावित रास्ते से लौट रहा था। इस दौरान यमुना से आए पानी की रफ्तार अधिक होने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाढ़ में बह गया। यह देखकर आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े। पुरानी भूपानी मार्ग पर बह रहे पानी में लोगों ने उसे बड़ी मशक्कत से ढूढ़कर बाहर निकाला और नजदीक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया। भूपानी थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। ससुर और दामाद शुरू की गई तलाश : दूसरी ओर, बुधवार रात बसंतपुर के शिव एन्क्लेव पार्ट तीन में रहने वाले ससुर और दामाद लापता हो गए। आशंका है कि दोनों बाढ़ में बह गए। दोनों की उम्र 25 से 50 वर्ष के बीच है। बताया जा रहा है कि बुधवार को करीब 10 बजे दोनों खाना लेने के लिए घर से करीब एक किलोमीटर दूर पुश्ता रोड पर गए थे। करीब दो घंटे बीतने के बाद भी जब दोनों वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में लोगों के घरों में और घर के बाहर के अलावा सड़कों पर यमुना का तीन से चार फुट पानी है। साथ ही सड़क किनारे बने गड्ढा आदि पानी भरने से गहराई अधिक है। आशंका है कि खाना लेते जाते समय दोनों का पांव गहरे गड्ढे में पड़ा होगा और दोनों बह कर यमुना में बढ़ गए होंगे। पल्ला थाना के एसएचओ सत्यप्रकाश ने बताया कि परिजन की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस, दमकल विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन (एसडीआरएफ) की टीम दोनों की तलाश तेज कर दी है। नाव से बाढ़ क्षेत्र में उन्हें ढूढ़ा जा रहा है। उपायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा उपायुक्त विक्रम सिंह गुरुवार को मोहना समेत कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही स्थानीय लोगों व तैनात अधिकारी-कर्मचारियों से वहां के हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी निरंतर प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न नहीं बरतें। बाढ़ से 27 गांव सबसे अधिक प्रभावित फरीदाबाद में करीब दस कॉलोनी समेत 27 गांव बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हैं। यमुना की तलहटी में बसी बसंतपुर पार्ट दो, गड्डा कॉलोनी, पहलवान कॉलोनी, नंबरदार कॉलोनी, शिव इंक्लेव पार्ट-दो,पार्ट तीन, अजय नगर पार्ट एक,दो तीन, अटल चौक, बजरंग चौक के अलावा गांव बसंतपुर, किडावली, लालपुर आदि गांव अधिक प्रभावित हैं। अगले आदेश तक 30 स्कूल बंद जिला प्रशासन ने अलगे आदेश तक बाढ़ प्रभावित करीब 27 गांवों व क्षेत्रों के 30 स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है। इनमें सरकारी और निजी स्कूल शामिल हैं। जिला उपायुक्त ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ की सात सदस्यीय टीम, राज्य पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तथा छह नाव की तैनाती की गई है।