Faridabad News: करंट लगने से 11वीं कक्षा के छात्र की मौत

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

Faridabad News: फरीदाबाद के न्यू भारत कॉलोनी में बाथरूम में करंट लगने से 11वीं कक्षा के छात्र खुशहाल की मौत हो गई। वह नहाने के बाद तौलिया टांगने गया था, तभी करंट लग गया। परिवार ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना छात्र के लिए परीक्षा के दिन हुई, जिससे परिवार में शोक व्याप्त है।

Faridabad News:  करंट लगने से 11वीं कक्षा के छात्र की मौत

Faridabad News: फरीदाबाद,संवाददाता। न्यू भारत कॉलोनी में शनिवार सुबह बाथरूम में करंट लगने से 11वीं कक्षा के छात्र खुशहाल की मौत हो गई। छात्र नहाने के बाद बाथरूम में तौलिया टांग रहा था। इस दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। जब तक परिजन उसे बचाने के लिए पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता ने बताया कि शनिवार को खुशहाल का 11वीं कक्षा का पेपर था। वह सुबह परीक्षा की तैयारी कर रहा था। स्कूल जाने के लिए तैयार होने के दौरान वह बाथरूम में नहाने के लिए गया था। नहाने के बाद तौलिया टांगते समय वह बिजली के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।--------अमित भाटिया

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: करंट लगने से 11वीं कक्षा के छात्र की मौत