दंपति के शव फंदे से लटके मिले, आत्महत्या की आशंका
पलवल के घर्रोट गांव में एक दंपति, हंसराज और प्रीति, के शव फंदे से लटके मिले। यह घटना आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हंसराज परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जबकि उसकी पत्नी प्रीति से एक साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पलवल, संवाददाता। हथीन थाना अंतर्गत घर्रोट गांव में गुरुवार सुबह दंपति के शव फंदे से लटके मिले। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय हंसराज और 26 वर्षीय प्रीति के रूप में हुई है। पुलिस ने इसे प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दंपति बुधवार रात अपने कमरे में सोने गए थे। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर दोनों के शव फंदे से लटके मिले, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। हंसराज की शादी एक साल पहले राजस्थान के अलवर जिले के खोर गांव निवासी प्रीति से हुई थी।
हंसराज एक निजी कंपनी में कार्यरत था। हंसराज अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।परिवार में अकेला कमाने वाला थाग्रामीणों ने बताया कि हंसराज पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उसका बड़ा भाई विकलांग है, जबकि माता-पिता भी शारीरिक रूप से अक्षम हैं। ऐसे में चार लोगों का पालन-पोषण उसी के जिम्मे था। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


