दो सगे भाइयों के कार में शव मिले

Mar 07, 2026 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद के अगवानपुर में एक कार में दो सगे भाइयों के शव मिले, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। मृतक कुंदन सिंह, जो भारतीय सेना से रिटायर थे, और उनके छोटे भाई रंजन सिंह की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो सगे भाइयों के कार में शव मिले

फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद के अगवानपुर क्षेत्र के पास खड़ी एक कार में दो सगे भाइयों के शव मिलने से शुक्रवार देर रात इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन और पड़ोसी दोनों भाइयों की तलाश कर रहे थे, तभी एक कार में दोनों अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कार में दमघुटने से मौत होने की आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान 44 वर्षीय कुंदन सिंह और उनके छोटे भाई 38 वर्षीय रंजन सिंह के रूप में हुई है।

दोनों मूल रूप से बिहार के छपरा के रहने वाले थे और फिलहाल फरीदाबाद के रोशन नगर स्थित जगमाल एन्क्लेव में परिवार के साथ रह रहे थे। कुंदन सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे, जबकि उनका छोटा भाई रंजन सिंह किसी प्रकार का काम नहीं करता था और एक पैर से दिव्यांग था।परिजनों के अनुसार 6 मार्च की सुबह दोनों भाई घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद कुंदन सिंह की पत्नी पिंकी सिंह, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ मिलकर दोनों की तलाश कर रही थीं। तलाश के दौरान अगवानपुर के पास खड़ी एक सेल्टोस कार दिखाई दी, जिसमें दोनों भाई अचेत अवस्था में पड़े हुए थे।यह देखकर परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और दोनों को कार से बाहर निकालकर बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।मृतकों के बुआ के बेटे मनीष ने बताया कि परिवार को यह भी नहीं पता था कि दोनों भाई कहां गए थे। देर रात कार में दोनों के अचेत अवस्था में मिलने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मनीष का कहना है कि प्रथम दृष्टया में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कार के अंदर दम घुटने से दोनों भाइयों की मौत हुई होगी, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले में पुलिस ने मृतक कुंदन सिंह की पत्नी पिंकी सिंह के बयान पर कार्रवाई की है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।----घर का इकलौता सहारा थे कुंदन सिंहकार में मृत मिले कुंदन सिंह अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुंदन सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी पिंकी सिंह, 18 वर्षीय बेटी साक्षी और 14 साल का बेटा अरनव हैं। परिजनों का कहना है कि कुंदन सिंह के जाने के बाद अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि घर की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। वहीं छोटा भाई रंजन सिंह पहले से ही एक पैर से दिव्यांग था और कोई काम नहीं करता था। ऐसे में परिवार की पूरी जिम्मेदारी कुंदन सिंह पर ही थी। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। रिश्तेदार और पड़ोसी भी इस घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।