Faridabad News: नेहरू कॉलोनी में राजेंद्री की मौत पर संगठनों ने किया प्रदर्शन का ऐलान

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी निवासी राजेंद्री की हार्ट अटैक से हुई मौत पर कई संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाइयों को मानसिक तनाव का कारण बताया है। राजेंद्री के निधन को हजारों परिवारों की पीड़ा का प्रतीक माना गया है। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और सहायता की मांग की गई है।

Faridabad News: नेहरू कॉलोनी में राजेंद्री की मौत पर संगठनों ने किया प्रदर्शन का ऐलान

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नेहरू कॉलोनी निवासी राजेंद्री की हार्ट अटैक से हुई मौत पर नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति, जनवादी महिला समिति और सीटू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठनों के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अंतिम संस्कार में भी भाग लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की तोड़फोड़ कार्रवाई, लगातार मिल रहे नोटिस, बिजली-पानी की समस्या और बेघर होने के भय ने कॉलोनी के लोगों को गहरे मानसिक तनाव में डाल दिया है।

समुदाय का विरोध

संगठनों के नेताओं ने बताया कि राजेंद्री पिछले चार दिनों से अपने टूटे हुए घर के मलबे पर बैठकर रोती रहती थीं। उनका कहना है कि यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि उन हजारों परिवारों की पीड़ा का प्रतीक है जो वर्षों से बसे अपने घरों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नेताओं ने दावा किया कि इससे पहले भी इसी तरह के तनाव के बीच पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

सरकार से मांगें

जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता, सीटू जिला सचिव वीरेंद्र डंगवाल, जिला अध्यक्ष निरंतर पराशर तथा नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के चेयरमैन बिजेंद्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने सरकार और प्रशासन से तोड़फोड़ की कार्रवाई तत्काल रोकने, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की गारंटी देने और राजेंद्री सहित अन्य मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता व मुआवजा देने की मांग की। संगठनों ने यह भी मांग की कि प्रभावित बस्तियों में बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल की जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 14 जुलाई को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

--

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजेंद्री की मौत का कारण क्या था?
राजेंद्री की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।