Faridabad News: हादसे में घायल मासूम ने दम तोड़ा

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। पल्ला क्षेत्र में बस की टक्कर लगने से घायल हुई

Faridabad News: हादसे में घायल मासूम ने दम तोड़ा

Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। पल्ला क्षेत्र में बस की टक्कर लगने से घायल हुई पांच वर्षीय बच्ची ने दम तोड़ दिया है। यह हादसा चार जुलाई को हुआ था। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया था। पल्ला थाना पुलिस ने शनिवार को मृतक की मां की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, सेहतपुर की सरस्वती कॉलोनी निवासी नीलम ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि चार जुलाई दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपनी पांच वर्षीय बेटी काव्या और बेटे पीयूष के साथ शिव कॉलोनी स्थित रिश्तेदार के घर जा रही थीं।

सनी बाजार के पास सड़क पार करते समय नए पल्ला पुल की ओर से आई पीले रंग की बस ने काव्या को टक्कर मार दी थी। इसके बाद बस का पहिया बच्ची के ऊपर से गुजर गया था। गंभीर रूप से घायल काव्या को तुरंत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पल्ला थाना पुलिस ने मां की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।