एक्सप्रेसवे पर पिकअप ट्रक में घुसी, दो की मौत
नूंह के पिनगवां थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप गाड़ी ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह 4:30 बजे हुआ। मृतक राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

नूंह, केशव भारद्वाज। पिनगवां थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक पिकअप गाड़ी सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे पिकअप में सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा झिमरावट गांव के पास पिलर नंबर 51 के नजदीक हुआ। चालक के झपकी आने या तेज रफ्तार हादसे की वजह हो सकती है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे पिकअप गाड़ी सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सवार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की राजस्थान टाेंक जिले के मोहल्ला छावनी निवासी 38 वर्षीय सोराज कीर और 40 वर्षीय हेमराज मेहरा के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पिनगवां थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अल-आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा भिजवा दिया था। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर पुलिस ने हाईवे को खुलवाया। पिनगवां थाना एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। हादसे केबाद आरोपी चालक फरार हो गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


