10वीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत

Feb 23, 2026 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

पलवल के मलोखड़ा गांव में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 10वीं कक्षा के छात्र ताहिर की मौत हो गई। उसका दोस्त इरशाद गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ताहिर को अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

10वीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत

पलवल, संवाददाता। हथीन रोड पर मलोखड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर पेपर देकर लौट रहे एक 10वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। इस हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हथीन थाना पुलिस ने शनिवार को अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धीरनकी गांव निवासी इमरान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को अपने भतीजे ताहिर के साथ बाइक से परीक्षा केंद्र से 10वीं का पेपर दिलाकर गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे वो मलोखड़ा गांव के पास सड़क किनारे खड़े होकर अपने परिचित इरशाद से बात कर रहे थे।

इसी दौरान पलवल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ताहिर और इरशाद को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक ने एक बार गाड़ी रोकी, लेकिन फिर मौके से भागने लगा। हालांकि, पुलिस ने गाड़ी को पकड़ लिया। इमरान अपने भतीजे ताहिर और उसके दोस्त इरशाद को तुरंत निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल पलवल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने ताहिर को मृत घोषित कर दिया, जबकि इरशाद का इलाज चल रहा है। हथीन थाना पुलिस ने इमरान की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।