Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsTraffic Restrictions in Delhi for Republic Day Heavy Vehicles Banned from Entry
दिल्ली में कल शाम से भारी वाहन प्रवेश नहीं करेंगे

दिल्ली में कल शाम से भारी वाहन प्रवेश नहीं करेंगे

संक्षेप:

फरीदाबाद में गणतंत्र दिवस के चलते ट्रैफिक पुलिस ने 25 जनवरी शाम 7 बजे से भारी वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह पाबंदी 26 जनवरी दोपहर 2 बजे तक रहेगी। नाकाबंदी के लिए 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे और पलवल से दिल्ली जाने वाले यात्री केजीपी-केएमपी एक्सप्रेस-वे का उपयोग कर सकते हैं।

Jan 23, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रैफिक पुलिस दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारी वाहनों को 25 जनवरी की शाम 7:00 बजे से दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएगी। 26 जनवरी की दोपहर 2:00 बजे तक भारी वाहनों के दिल्ली प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस नाकेबंदी करेगी। ट्रैफिक पुलिस जेसीबी चौक पर भारी वाहनों को रोकने के लिए नाका लगाएगी। इसी तरह बदरपुर बॉर्डर पर भी भारी वाहनों को रोकने के लिए नाकों की व्यवस्था की जाएगी। ट्रैफिकपुलिस ने ट्रांसपोर्ट यूनियन और पलवल पुलिस को भी इस बारे में अवगत करवा दिया गया है। यदि कोई भारी वाहन चालक दिल्ली में प्रवेश का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वाहनों को दिल्ली बॉर्डर के साथ-साथ पलवल से आने वाले वाहनों को सीकरी बॉर्डर पर रोककर वापस भेजा जाएगा । गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए 1500 पुलिसकर्मी शहर में सार्वजनिक स्थलों पर तैनात किए जाएंगे। वहीं बदरपुर बॉर्डर, सूरजकुंड गोलचक्कर , हाईवे का जेसीबी कट, सीकरी बॉर्डर, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे केमीठापुर बॉर्डर, दुर्गा बिल्डर, मांगर सड़क पर नाकेबंदी की जाएगी। सेक्टर-12 में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन स्थल पर कड़ी सुरक्षा की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पलवल से दिल्ली जाने वाली यात्री केजीपी-केएमपी एक्सप्रेस-वे का करें प्रयोग: पलवल से दिल्ली जाने वाले यात्री केजीपी और केएमपी एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करें। इन दोनों एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के दिल्ली आने-जाने पर कोई रोक-टोक नहीं है। फरीदाबाद के भारी वाहन भी मौजपुर से केजीपी एक्सप्रेस-वे पर पर चढ़ सकते हैं। लेकिन शहर की सीमा से दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।