
फैक्टरी में जाकर कर्मचारियों को जागरुक किया गया
फरीदाबाद में, ट्रैफिक पुलिस ने बेलमैक्स प्राइवेट लिमिटेड में सड़क जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, नशे के दुष्प्रभाव और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व को समझाना था। 250 कर्मचारियों ने भाग लिया और उन्हें हेलमेट, सीट बेल्ट और रफ्तार नियंत्रण के नियमों के बारे में जानकारी दी गई।
फरीदाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को बेलमैक्स प्राइवेट लिमिटेड पहुंचकर सड़क जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, नशे के दुष्प्रभाव, सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के महत्व के बारे में जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में फैक्टरी के लगभग 250 कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र ने बताया कि हेलमेट, सीट बेल्ट, रफ्तार नियंत्रण और लेन अनुशासन जैसे नियम न केवल कानून का हिस्सा हैं, बल्कि इनका पालन स्वयं की सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। नशा करके वाहन चलाने के खतरों पर विशेष ध्यान देते हुए कर्मचारियों को बताया गया कि शराब पीकर वाहन चलाने से सड़क हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने बताया कि धुंध और सर्दी के मौसम को देखते हुए कई सावधानियां बरतनी जरूरी होती हैं। वाहन चालकों को लो बीम लाइट , वाहन की रफ्तार नियंत्रित रखना, वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाना, इंडिकेटर का सही उपयोग और सड़क पर आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाकर चलना चाहिए। ट्रैफिक ताऊ ने बताया कि रिफ्लेक्टर टेप लगाने से कम दृश्यता वाले मौसम में दुर्घटना की आशंका काफी कम हो जाती है। कार्यक्रम में रोड सेफ्टी और ट्रैफिक नियमों से संबंधित इश्तेदार भी वितरित किए गए, ताकि कर्मचारी नियमित रूप से नियमों की जानकारी पढ़ते रहें और अपने परिवार और समाज को भी जागरूक कर सकें। यदि किसी व्यक्ति के वाहन पर कोई लंबित चालान है तो वह शहर में उपलब्ध ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमों से आसानी से उसका भुगतान कर सकता है। इसके साथ-साथ लोक अदालत में लंबित चालानों के निस्तारण की प्रक्रिया, उपलब्ध सेवाओं और उससे मिलने वाले लाभों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, ताकि नागरिक बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के अपने चालान समय पर निपटा सकें। आपातकालीन सहायता के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 0129-2267201 और डायल 112 पर तुरंत संपर्क करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




