Faridabad News: जाम से जूझ रहा शहर, राहत के लिए एलिवेटेड रोड का सहारा

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद में बढ़ते ट्रैफिक दबाव से लोग रोजाना जाम का सामना कर रहे हैं। बल्लभगढ़-सोहना रोड और सूरजकुंड रोड पर रुकावटें बढ़ती जा रही हैं। जाम से राहत दिलाने के लिए एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है, जिससे सफर में सुधार होगा।

Faridabad News: जाम से जूझ रहा शहर, राहत के लिए एलिवेटेड रोड का सहारा

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर की प्रमुख सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच लोगों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बल्लभगढ़-सोहना रोड और सूरजकुंड रोड पर हो रही है, जहां पीक ऑवर में एक-एक घंटे तक वाहन रेंगते रहते हैं। पल्ला चौक, एत्मादपुर चौक, सैनिक कॉलोनी मोड़, सूरजकुंड-प्रहलादपुर मार्ग और शूटिंग रेंज रोड शहर के सबसे व्यस्त ट्रैफिक प्वाइंट बन चुके हैं। ऐसे में सूरजकुंड रोड ओर बल्लबगढ़ सोहना रोड पर जाम से राहत दिलाने के लिए एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ रहा है। सूरजकुंड रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बल्लभगढ़-सोहना रोड गुरुग्राम को ओर सूरजकुंड रोड दक्षिण दिल्ली जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इन सड़क से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। वहीं दूसरी तरफ पल्ला चौक, एत्मादपुर चौक और सैनिक कॉलोनी मोड़ पर वाहनों का दबाव इतना अधिक है कि सुबह कार्यालय और स्कूल के समय ओर शाम को वापसी के दौरान लंबा जाम लग जाता है। कई बार दो से तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में भी 40 मिनट से एक घंटे तक का समय लग जाता है。

सूरजकुंड रोड पर बढ़ रहा ट्रैफिक दबाव

सूरजकुंड रोड पर भी ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच आवागमन करने वाले लोगों के अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। सूरजकुंड-प्रहलादपुर और शूटिंग रेंज के आसपास सड़क पर वाहनों की संख्या क्षमता से अधिक होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। सप्ताहांत और आयोजनों के दौरान समस्या और बढ़ जाती है।

ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए योजना

ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बल्लभगढ़-सोहना रोड पर प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इनके बनने से सिग्नल पर रुकने वाले वाहनों की संख्या घटेगी और ट्रैफिक का प्रवाह बेहतर होगा। वहीं, सूरजकुंड रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार होने के बाद दिल्ली की ओर जाने और वहां से आने वाले वाहनों को बिना रुकावट आवागमन की सुविधा मिलेगी।

परियोजना से जाम की समस्या कम होगी

अधिकारियों के अनुसार सूरजकुंड रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्माण एजेंसी का चयन होने के बाद परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा। इसके पूरा होने से न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि दिल्ली और फरीदाबाद के बीच सफर भी पहले की तुलना में तेज और सुगम हो सकेगा।

शहर में लगातार बढ़ रही आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए इन परियोजनाओं को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम माना जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि एलिवेटेड रोड और प्रस्तावित फ्लाईओवर बनने के बाद रोजाना लगने वाले लंबे जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी।

एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया

सूरजकुंड रोड पर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर जारी कर दिया अगले महीने खुलने के बाद आगे का काम शुरू किया जाएगा। सैनिक कॉलोनी से ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने के लिए एलिवेटेड फ्लाईओवर का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। - केएस पठनीय, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए

सामान्य प्रश्न

फरीदाबाद में ट्रैफिक की सबसे ज्यादा समस्या किस रोड पर है?
फरीदाबाद में ट्रैफिक की सबसे ज्यादा समस्या बल्लभगढ़-सोहना रोड और सूरजकुंड रोड पर है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: जाम से जूझ रहा शहर, राहत के लिए एलिवेटेड रोड का सहारा