Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsTraffic Congestion in Faridabad Due to Auto and Vendors Blocking Roads
अतिक्रमण से ट्रैफिक की रफ्तार थम रही

अतिक्रमण से ट्रैफिक की रफ्तार थम रही

संक्षेप:

फरीदाबाद में ऑटो और रेहड़ियों के सड़क पर खड़े होने से सुबह और शाम के समय ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है। बीके और नीलम चौक जैसे व्यस्त चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर निगम ने स्लिप रोड बनाने की योजना बनाई है, लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।

Dec 09, 2025 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में ऑटो, रेहड़ियों के सड़क पर खड़े होने से सुबह-शाम ट्रैफिक की रफ्तार थम रही है। शाम होने के बाद यह समस्या बढ़ जाती है। कई चौकों पर स्लिप रोड न होने से भी व्यस्त घंटों में ट्रैफिक के लिए समस्या होती है। शहर में सबसे ज्यादा व्यस्त चौराहों में बीके और नीलम चौक शामिल हैं। यहां से हर रोज हजारों की संख्या में वाहन चालकों की आवाजाही होती है। सुबह-शाम व्यस्त घंटों में यहां जाम के हालात बने रहते हैं। चौकों पर जाम से निपटने के लिए स्लिप रोड बनाए जाते हैं। ताकि, जिन वाहन चालकों को साइड से दाएं या बाएं जाना हो तो वे बिना इंतजार किए आसानी से आवाजाही कर सकें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीके चौक पर दो ओर स्लिप रोड बना हुआ है, लेकिन बीके अस्पताल की दीवार के साथ बने स्लिप रोड पर ऑटो और बाकी वाहन खड़े हो जाते हैं। इससे वाहनों को निकलने में दिक्कत आती है। केसी रोड की ओर से आने के लिए ज्यादा दिक्कत है। यहां ऑटो स्टैंड न होने से ऑटो स्लिप रोड पर ही खड़े कर सवारियां भरने लगते हैं। वहीं नीलम चौक पर तीन ओर स्लिप रोड बने हुए हैं, लेकिन रेलवे रोड की ओर नीलम पुल पर चढ़ने वाली रोड पर सवारियां भरने के लिए ऑटो चालक खड़े रहते हैं। शाम के वक्त यहां ट्रैफिक रूक-रूक कर चलता है। एनआईटी-एक-दो चौक काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां पर ट्रैफिक पुलिस ने अलग से ऑटोलेन बनाई हुई है। फिर भी यहां अतिक्रमण की वजह से समस्या बनी रहती है। बल्लभगढ़ के बस अडडा चौक पर अतिक्रमण से थमा रहता है ट्रैफिक शहर में सबसे ज्यादा अतिक्रमण बल्लभगढ़ के बस अड्डा चौक पर है। यहां काफी संख्या में रेहड़ियां और ऑटो खड़े होते हैं। वहीं बस भी सवारियों को उतारने औरबैठाने के लिए बस अडडे के अंदर नहीं जातीहै। ये बसें भी दिल्ली-आगरा हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर खड़ी रहती हैं। इस वजह से यहां सुबह-शाम जाम के हालात बने रहते हैं। यह पूरा इलाका ट्रैफिक जाम का बड़ा केंद्र बना हुआ है। अतिक्रमण की वजह से यहां दिक्कत रहती है। उधर,सोहना टी-प्वाइंट पर स्लिप रोड न होने से ट्रैफिक रेंगता रहता है। इसके अलावा फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के सामने और ओल्ड फरीदाबाद चौक के पास भी अतिक्रमण है। पहले के मुकाबले यहां कमी तो आई है, लेकिन यहां स्लिप रोड पर वाहन खड़े होने से दिल्ली की ओर वाहन चालक आसानी से नहीं जा पाते हैं। -- हाईवे से लेकर पूरे शहर में स्लिप रोड बनाने की जरूरत दिल्ली-आगरा हाईवे की ट्रैफिक लाइट के चौकों और शहर के अंदर स्लिप रोड बनाने की जरूरत है। जहां हैं वहां स्लिप रोड को अतिक्रमण से मुक्त करने की जरूरत है। शहर को जाम मुक्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने स्लिप रोड के कुछ टेंडर लगाए हैं, लेकिन अभी ये तैयार नहीं हो पाए हैं। स्लिप रोड बनने के बाद ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ेगी। यहां-यहां रेंगता है ट्रैफिक नीलम चौक, बीके चौक, हार्डवेयर चौक, प्याली चौक, सोहना-टी प्वाइंट, हाईवे सोहना रेलवे फ्लाईओवर चौक, मिलन टी-प्वाइंट, सेक्टर-तीन पुल चौक, लाला लाजपत चौक सेक्टर-16, मस्जिद चौक, ओल्ड फरीदाबाद चौक, बड़खल चौक हाईवे, अजरौंदा चौक, वाईएमसीए चौक, बल्लभगढ़ अंबेडकर चौक आदि।