Faridabad News: तीन पुलिसकर्मी सम्मानित

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। थाना साइबर क्राइम सेंट्रल की टीम के तीन पुलिसकर्मियों को साइबर हीरो

Faridabad News: तीन पुलिसकर्मी सम्मानित

Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। थाना साइबर क्राइम सेंट्रल की टीम के तीन पुलिसकर्मियों को साइबर हीरो ऑफ दे वीक चुना गया। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिकने एसआई अजय प्रकाश, एचसी मोहम्मद बिलाल और सिपाही शाहरुख को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस प्रवक्ता उपनिरीक्षक यशपाल के अनुसार अगस्त 2026 में साइबर क्राइम सेंट्रल थाने में सेक्टर-78 निवासी महिला से साइबर ठगी का मामला दर्ज हुआ था। जून में महिला अंडमान में होटल बुकिंग के लिए ऑनलाइन सर्च कर रही थी। इस दौरान एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिले नंबरों पर संपर्क करने के बाद ठगों ने होटल बुकिंग के नाम पर उससे 84 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे।जांच

के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उत्तराखंड, गाजियाबाद व हापुड़ में दबिश देकर गैंग लीडर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस उपायुक्त ने टीम के कार्य की सराहना की और कहा कि साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी दक्षता, निरंतर प्रयास और टीमवर्क जरूरी है।-------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: तीन पुलिसकर्मी सम्मानित