ट्रक की टक्कर के बाद टैंपो पलटने से मासूम समेत तीन की मौत
नूंह, शव भारद्वाज। नूंह-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात ट्रक की टक्कर लगने
नूंह, शव भारद्वाज। नूंह-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात ट्रक की टक्कर लगने से टैंपो सवार ढाई वर्षीय मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे के अलावा एक महिला और युवती शामिल है। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रोजकामेव थाना के नजदीक हुआ। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आगरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले करीब 13 लोग टैंपो में सवार होकर फिरोजाबाद के दतौजी गांव में शादी के मंडप में शामिल होकर लौट रहे थे। सभी लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और गुरुग्राम के न्यू पालम विहार इलाके में रहकर गांवों में फेरी लगाकर अगरबत्ती बेचने का काम करते हैं। छह मई को वे शादी समारोह में शामिल होने फिरोजाबाद गए थे और शुक्रवार देर रात वापस लौट रहे थे। टैंपो को आगरा के नंगला देवहंसा निवासी सुनील चला रहा था। जैसे ही टैंपो रोजकामेव थाना के 200 नजदीक पहुंचा तो तभी साइड से आ रहे तेज रफ्तार बंद बॉडी ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
सूचना मिलते ही रोजकामेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने आगरा के भदरौली गांव निवासी 22 वर्षीय चांदनी पत्नी गजेंद्र, सूरजमल पुरा आगरा निवासी 19 वर्षीय रामकांति और जोर बजरिया आगरा निवासी ढाई वर्षीय मृदुल पुत्र रामनिवास को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गोपीपुरा आगरा निवासी यशपाल, उनकी पत्नी प्रीति, उनकी पांच वर्षीय बेटी तमन्ना के अलावा मृतक मृदुल बच्चे की मां अर्चना भी घायल हो गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिचित राजू वर्मा ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में था। सीसीटीवी कैमरे में यह हादसा कैद हो गया है।
पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को लेकर आगरा जा रहे हैं। उधर, अभी चालक और उसके ट्रक का कुछ पता नहीं चल सका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


