नर्सिंग स्टाफ की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में तीन घंटे की सांकेतिक हड़ताल

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के नागरिक बादशाह खान (बीके) अस्पताल में मंगलवार को

नर्सिंग स्टाफ की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में तीन घंटे की सांकेतिक हड़ताल

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के नागरिक बादशाह खान (बीके) अस्पताल में मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। हड़ताल के दौरान नर्सिंग कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए स्टाफ की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया इस दौरान नर्सिंग स्टाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सांकेतिक हड़ताल का स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर आंशिक प्रभाव देखने को मिला। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि अस्पताल में लंबे समय से नर्सों की भारी कमी बनी हुई है, जिसके कारण कार्यरत कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक दबाव है।

कम स्टाफ के चलते मरीजों की देखभाल प्रभावित हो रही है और नर्सिंग कर्मियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही हैं। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि बीके अस्पताल में 90 नर्सों की आवश्यकता है। इनमें बहुत ही कम संख्या में नर्स काम कर रही है। यदि नई नियुक्ति होती है तो उसे डेपुटेशन पर भेज दिया जाता है। इन्होंने आरोप लगाया कि कई बार प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।हड़ताल के दौरान नर्सिंग स्टाफ ने यह भी कहा कि उन्हें कार्यस्थल पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। कर्मचारियों के अनुसार ड्यूटी के दौरान आराम, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का अभाव है, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नर्सों का कहना था कि इन दिनों इतनी अधिक गर्मी पड़ रही हैं। स्टाफ नर्स को पंखा तक नसीब नहीं है। अभी एक सामाजिक संस्था ने नर्सों के लिए कूलर दिए थे। उन सभी को मरीजों के लिए वार्ड में लगा दिए गए। नर्सिंग कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो एक सप्ताह बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी। हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाओं को सुचारु रखने का प्रयास किया गया।निष्कासित कर्मचारी की बहाल के लिए भी प्रदर्शन कियानर्सिंग स्टाफ के अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान सेक्टर तीन स्थित एफआरयू के नौकरी से निकाले गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बहाली की मांग की। इस प्रदर्शन में एनएचएम के तहत कार्य करने वाला समस्त स्टाफ शामिल रहा। बता दें कि मोबाइल टॉर्च की रोशनी के खुले स्थान में डिलीवरी मामले में सुखबीर को नौकरी से निकल दिया गया है। उसके बाद से एनएचएम स्टाफ लगातार धरने प्रदर्शन कर रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।