साइबर ठगी में तीन कॉलेज छात्र गिरफ्तार
फरीदाबाद में साइबर अपराध सेंट्रल थाना की टीम ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 75 लाख 69 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन कॉलेज छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के तीन छात्रों के रूप में हुई है, जिन्होंने एक व्यक्ति को ठगने के लिए ऑनलाइन खाता खुलवाने का झांसा दिया था।

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध सेंट्रल थाना की टीम ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 75 लाख 69 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में तीन कॉलेज छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के राजगढ़ निवासी रामबाबू दांगी, रामपाल पंवार और देवकरण गुर्जर के रूप में हुई है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-35 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि 26 दिसंबर 2025 को फेसबुक पर सर्फिंग करते समय उसे क्रिप्टो करेंसी में निवेश का एक विज्ञापन दिखाई दिया।
लिंक पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया। इसके बाद ठगों ने उसे एक लिंक के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी निवेश के लिए ऑनलाइन खाता खुलवाने का झांसा दिया।शिकायतकर्ता ने 27 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 75 लाख 69 हजार 041 रुपये निवेश कर दिए थे, लेकिन बाद में उसे कोई रकम वापस नहीं मिली। ठगी का अहसास होने पर उसने पुलिस में शिकायत दी, जिस पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।रामपाल और देवकरण बैंक खाताधारक हैंजांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि रामपाल पंवार और देवकरण गुर्जर बैंक खाताधारक हैं, जिन्होंने अपने बैंक खाते रामबाबू दांगी को इस्तेमाल करने के लिए दिए थे। रामपाल के बैंक खाते में एक लाख 65 हजार रुपये और देवकरण के बैंक खाते में दो लाख रुपये ठगी की रकम आई थी। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। पुलिस रिमांड के दौरान उनसे साइबर ठगी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेगी।-----
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


