एक ही रात तीन घरों में चोरी
फरीदाबाद के हनुमान नगर में चोरों ने तीन घरों से नगदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। संतोष राय ने पुलिस में शिकायत की कि 2 अप्रैल को उनके घर से 40 हजार रुपये और मोबाइल फोन चोरी हुए। अन्य दो घरों से भी चोरी की गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की तलाश कर रही है।

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। चोर हनुमान नगर के तीन घरों से नगदी और मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। इससे कॉलोनी वासियों में हड़कंप मच गया। खेड़ी पुल थाना पुलिस ने शिकायत मिलने गुरुवार को मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक,हनुमान नगर निवासी संतोष राय ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि अज्ञात लोग दो अप्रैल तड़के करीब 4:30 बजे उनके घर में घुसकर मोबाइल फोन और करीब 40 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। जांच के दौरान पता चला कि इसी रात चोर हनुमान नगर की गली नंबर-5 में रहने वाले प्रणव झा के घर से मोबाइल फोन, 23 हजार रुपये और हनुमान नगर निवासी हरेंद्र सिंह के घर से तीन मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए।
पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


