
कार का शीशा तोड़कर दो लाख चोरी
फरीदाबाद में चोरों ने एक वर्कशॉप संचालक की कार का शीशा तोड़कर दो लाख रुपये चुराए। घटना के बाद बैग को सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। चोर वर्कशॉप संचालक की कार का शीशा तोड़कर दो लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। बाद में बैग को रोड किनारे फेंक गए। बुधवार को खेड़ी पुलथाना पुलिस ने पीड़ित वर्कशॉप संचालक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-10 निवासी नितिन ग्रेटर फरीदाबाद में कार की मरम्मत की वर्कशॉप चलाते हैं। नौ दिसंबर की रात करीब 8:30बजे वह अकॉर्ड अस्पताल के बराबर में एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने गए थे। करीब 15 मिनट बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था।

कार के अंदर रखा बैग गायब था। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने वहां सीएनजी पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो एक युवक कार की खिड़की के सामने खड़े होकर टॉर्च की रोशनी से बैग देखता हुआ नजर आया। उसके बाद वह अपने साथी को फोन करता है। इसके तुरंत बाद एक बाइक सवार वहां आ जाता है। वह पत्थर से चोट मारकर कार की खिड़की शीशा तोड़ता है। फिर दोनों युवक कार में रखे बैग को लेकर फरार हो जाते हैं। पीड़ित ने बताया कि अगले दिन बैग रोड किनारे दो युवकों को मिलाथा। उन्होंने सेक्टर-17 के रोज गार्डन के पास बुलाकर बैग लौटा दियाथा। बैग में स्मार्ट घड़ी, फोन,चेकबुक और चार्जर रखा हुआ था, लेकिन उसमें रखे दो लाख रुपये नहीं थे। ----

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


