ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादहुनरमंद खिलाड़ी का खेल नर्सरी में दाखिला होगा

हुनरमंद खिलाड़ी का खेल नर्सरी में दाखिला होगा

गोल्डन जुबली खेल नर्सरियों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए सेक्टर-12 खेल परिसर सहित संबंधित नर्सरी वाले शहर के 11 सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में आठ से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों का...

हुनरमंद खिलाड़ी का खेल नर्सरी में दाखिला होगा
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादTue, 18 Jul 2017 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

गोल्डन जुबली खेल नर्सरियों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए सेक्टर-12 खेल परिसर सहित संबंधित नर्सरी वाले शहर के 11 सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में आठ से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जा रहा है। इसमें आवेदन करने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए संबंधित स्कूलों में ही प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नर्सरी में दाखिला लिया जाएगा। खेल विभाग की ओर से प्रत्येक जिले में लड़के और लड़कियों के लिए 10-10 खेलों के लिए नर्सरी शुरू करने का निर्णय लिया गया है। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड के किसी भी स्कूल संचालक ने बॉक्सिंग और फुटबॉल में रूचि नहीं दिखाई। जिले में विभाग की ओर से तीरंदाजी, एथलेटिक, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, तैराकी, वालीबॉल व कुश्ती के लिए नर्सरी शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसमें दाखिले के लिए संबंधित स्कूलों में 21 जुलाई तक पंजीकरण किया जा सकता है। इसके आधार पर 24 से 31 जुलाई तक दोनों खंडों में पांच सदस्यीय कमेटी के सामने प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें न्यूनतम 16 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि प्रत्येक खेल में 25 लड़के और लड़कियों का दाखिला होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए स्कूल में मुफ्त दाखिला मिलेगा। जिला खेल अघिकारी मैरी मैसही : दोनों खंड में अगल-अगल तारीख पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए उपायुक्त के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें शिक्षा विभाग से खेल शिक्षक और एक अन्य अधिकारी मौजूद होंगे। खेल नर्सरियां तीरंदाजी में लड़का वर्ग विद्या संस्कार स्कूल (तिगांव) और लड़की वर्ग जेसीएम स्कूल पनहेडाखुर्द। एथलेटिक में लड़का वर्ग तरुण निकेतन पब्लिक स्कूल (पल्ला) और लड़की वर्ग राजकीय उच्चतर विद्यालय (जुन्हेडा)। हैंडबॉल में लड़का वर्ग टेंडर हार्ट स्कूल भत्तोला। हॉकी में लड़का वर्ग एसडी स्कूल (मोहना) और लड़की वर्ग सरस्वती मॉडर्न स्कूल(मोहना)। कबड्डी/ खो-खो में लड़का वर्ग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (मेवला महाराजपुर) और लड़की वर्ग तरुण निकेतन पब्लिक स्कूल(पल्ला)। तैराकी में लड़की वर्ग मानव रचना स्कूल सेक्टर-14। वॉलीबॉल में लड़का वर्ग फोगाट स्कूल राजीव कॉलोनी। कुश्ती में लड़का वर्ग की खेल नर्सरी एमबीएम पब्लिक स्कूल रिवाजपुर, सेक्टर 89 (ग्रेटर फरीदाबाद) में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें