स्कूल में घोड़े और ऊंट को अपने बीच देखकर बच्चे रोमांचित

Sep 27, 2017 05:52 pm ISTहिन्दुस्तान टीम फरीदाबाद
share

घोड़े और ऊंट को अपने बीच देखकर बच्चे उत्साहित हुए, वहीं कुएं से पानी निकालने के तरीके से भी रूबरू हुए, पशुओं को पालने की कला जानी तो वहीं पशुपालकों से उनकी विशेषताओं की जानकारी भी ली। मौका था ग्रेटर...

स्कूल में घोड़े और ऊंट को अपने बीच देखकर बच्चे रोमांचित
घोड़े और ऊंट को अपने बीच देखकर बच्चे उत्साहित हुए, वहीं कुएं से पानी निकालने के तरीके से भी रूबरू हुए, पशुओं को पालने की कला जानी तो वहीं पशुपालकों से उनकी विशेषताओं की जानकारी भी ली। मौका था ग्रेटर फरीदाबाद स्थित शिव नादर स्कूल में बुधवार को हुए एनिमल फॉर्म कार्यक्रम के आयोजन का। स्कूली बच्चों को ग्रामीण परिवेश के बारे में बताने और पशुओं से रूबरू कराने के लिए इस खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अनुभव से सिखाने की योजना के तहत स्कूल में हुए इस कार्यक्रम में प्री प्राइमरी और प्राइमरी विंग के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों के साथ ही अभिभावक भी शामिल हुए। प्रिंसिपल अंजू वाल ने कहा कि छात्र अपने पर्यावरण में शामिल पशु-पक्षियों के बारे में करीब से सीखें और उनकी खासियत को जानें। यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस दौरान छात्रों को ग्रामीण परिवेश का अनुभव दिया गया। रोमांचित हुए बच्चे : स्कूल में बनाए गए एनिमल फॉर्म के तहत घोड़े, ऊंट, बकरी, भेड़, भैंस, गाय आदि जानवरों को शामिल किया गया था। मौके पर मौजूद विशेषज्ञों और शिक्षकों ने छात्रों को इन जानवरों के बारे में जानकारी दी। जानवरों की खासियत, खान-पान, रहम-सहन, विशेषताओं आदि के बारे में छात्रों को बताया गया। साथ ही उनकी शारीरिक बनावट किस तरह उनके लिए सुरक्षात्मक सहयोग देती है ये भी बताया गया। घरों से आए पालतू जानवरों ने भी बढ़ाई शोभा : कार्यक्रम में छात्रों को अभिभावक पालतू जानवरों को लेकर भी पहुंचे थे। कुत्ते, बिल्ली, खरगोश आदि लेकर पहुंचे अभिभावकों ने इन जानवरों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। साथ ही बच्चों को भी बड़े और पालतू जानवरों को बीच का फर्क समझाया गया, वहीं शिक्षकों ने जानवरों के बारे में बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए।कुएं से पानी निकालने की कला भी जानी : स्कूली बच्चों को इस दौरान कुएं से पानी निकालने की कला भी सिखाई गई। ग्रामीण इलाकों में किस तरह लोग गहरे कुएं में बाल्टी डालकर रस्सियों के सहारे पानी खींचते हैं ये दिखाया गया। साथ ही उन्हें इसके साथ पानी बचाओ का संदेश भी दिया गया। उन्हें समझाया गया कि पानी की बूंद-बूंद कीमती है। कई लोगों को इसे पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।