आरोपी ने हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात कबूली

आरोपी ने हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात कबूली

संक्षेप:

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की एक कॉलोनी में मासूम बच्ची को अगवा कर हत्या करने

Dec 11, 2025 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की एक कॉलोनी में मासूम बच्ची को अगवा कर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करना कबूल कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पोक्सो अधिनियम के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और 66 जोड़ दी है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी पिंटू ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि उसकी कई दिनों से बच्ची पर नीयत खराब हो रही थी। वह घटना वाले दिन बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ रोड किनारे झाड़ियों में ले गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वह गलत काम करने के बाद कपड़े से गला घोंटकर बच्ची की हत्या कर दी थी। हत्या करने के लिए उसने बच्ची के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट मारी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से बच्ची का चप्पल भी बरामद किया गया है। वहीं डीएनए रिपोर्ट के लिए आरोपी का नमूना भी लिया गया है। डीएनए के नमूने की रिपोर्ट से आरोपी के खिलाफ अदालत में यौन हमले का आरोप साबित करना आसान होगा। ---- मृत्युदंड की धारा जोड़ी, समझौता नहीं हो सकेगा: पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) और 66 जोड़ दी है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) में 12 वर्ष से कम उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने पर कम से कम 20 वर्ष की जेल, आजीवन कारावास या मृत्युदंड का प्रावधान है। इस धारा के लगने पर अदालत से बाहर समझौता नहीं किया जा सकता है। बीएनएस की धारा 66 के तहत न्यूनतम 20 वर्ष का कठोर कारावास, आजीवन कारावास या मृत्युदंड हो सकता है। यह मामला सत्र न्यायालय में चलता है। चॉकलेट के बहाने बच्ची को ले गया था बता दें कि सोमवार शाम को बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गया था। इस दौरान आरोपी ने दरिंदगी करने के बाद बच्ची के साथ हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने देर रात तक तलाशी अभियान चलाने के बाद आरोपी को कॉलोनी से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली थी। --