ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादतापमान में चार डिग्री तक गिरावट से बढ़ी ठंड

तापमान में चार डिग्री तक गिरावट से बढ़ी ठंड

शहरवासियों को बुधवार को फिर से मौसम की मार झेलनी पड़ी। तापमान में आई गिरावट और धुंध की चादर के चलते सुबह स्कूल व दफ्तर जाने वालों को खासी दिक्कतें हुईं। वहीं सर्द हवाओं ने दिनभर ठंड का एहसास दिलाया।...

तापमान में चार डिग्री तक गिरावट से बढ़ी ठंड
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादWed, 17 Jan 2018 07:49 PM
ऐप पर पढ़ें

शहरवासियों को बुधवार को फिर से मौसम की मार झेलनी पड़ी। तापमान में आई गिरावट और धुंध की चादर के चलते सुबह स्कूल व दफ्तर जाने वालों को खासी दिक्कतें हुईं। वहीं सर्द हवाओं ने दिनभर ठंड का एहसास दिलाया। हालांकि दोपहर बाद निकली धूप ने थोड़ी राहत दी। लेकिन इसके बावजूद लोगों को दिनभर ठंड झेलनी पड़ी। इसका असर आने वाले कुछ दिनों तक पड़ सकता है।

कई डिग्री लुढ़के तापमान ने बढ़ाई सर्दी

बुधवार को अधिकतम तापमान में चार से दस डिग्री तक की भारी गिरावट हुई। दिन का अधिकतम तामपान 22 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दिन की शुरुआत सुबह 15 डिग्री तक लुढ़के तापमान के साथ हुई। करीब 12 बजे धूप निकलने के बाद पारा 18 डिग्री तक चढ़ा। वहीं दोपहर तीन बजे तक अधिकतम तापमान में 22 डिग्री तक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री की गिरावट के साथ आठ डिग्री दर्ज हुआ। वहीं एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंच चुका था।

अचानक ली मौसम ने करवट

पिछले कुछ दिनों से धूप खिलने के चलते तापमान लगातार बढ़ने लगा था। 11 जनवरी को 23 डिग्री अधिकतम तापमान 14 जनवरी को 25 डिग्री के बाद 16 जनवरी को 26 डिग्री तक पहुंच चुका था। वहीं बुधवार को अचानक सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही। सुबह सर्द हवाओं ने बाहर निकलने वालों को परेशान किया। करीब 12 बजे तक मौसम में काफी गिरावट के चलते खासी ठंड रही।

कई दिनों तक रहेगा बदले मौसम का असर

तापमान में हुई गिरावट के चलते बुधवार को बदले मौसम का असर आने वाले कई दिनों तक बने रहने की पूरी संभावना है। संभावित तापमान के मुताबिक आने वाले एक सप्ताह तक अधितम तापमान 24 डिग्री तक बना रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सात से नौ डिग्री तक सकता है। ऐसे में पिछले हफ्ते मौसम में बढ़ी गर्मी से राहत रहेगी।

आने वाले दिनों में तापमान की संभावना

तापमान (सेल्सियस में)

दिन अधिकतम न्यूनतम

18 जनवरी 24 डिग्री 9 डिग्री

19 जनवरी 24 डिग्री 8 डिग्री

20 जनवरी 23 डिग्री 7 डिग्री

21 जनवरी 23 डिग्री 8 डिग्री

22 जनवरी 23 डिग्री 7 डिग्री

23 जनवरी 22 डिग्री 7 डिग्री

पिछले एक सप्ताह का तापमान

तापमान (सेल्सियस में)

दिन अधिकतम न्यूनतम

17 जनवरी 22 डिग्री 8 डिग्री

16 जनवरी 26 डिग्री 9 डिग्री

15 जनवरी 24 डिग्री 6 डिग्री

14 जनवरी 25 डिग्री 6 डिग्री

13 जनवरी 23 डिग्री 6 डिग्री

12 जनवरी 24 डिग्री 8 डिग्री

11 जनवरी 23 डिग्री 8 डिग्री

(स्त्रोत: <ँ३३स्र२://६६६.ंूू४६ीं३ँी१.ूङ्मे> )

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें