रोडरेज में फायरिंग करने वाला किशोर अभिरक्षा में लिया
फरीदाबाद में रोडरेज के दौरान एक किशोर ने युवक पर फायरिंग की। घटना आदर्श नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया और सुधार गृह भेजा। शिकायतकर्ता ने आरोपी से हथियार छीनकर अपनी जान बचाई। आरोपी ने पहले भी लूट के मामले में भाग लिया था।

फरीदाबाद, सरसमल। रोडरेज के दौरान युवक पर फायरिंग करने वाले किशोर को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। घटना आदर्श नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर सुधार गृह भेजा गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 3 अप्रैल को शिकायतकर्ता विवेक सेक्टर-59 की ओर जा रहा था, तभी बालाजी पब्लिक स्कूल के पास उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान मोटरसाइकिल सवार किशोर ने गाली-गलौच करते हुए देसी पिस्टल निकाल ली और शिकायतकर्ता पर फायर कर दिया। जब वह दोबारा फायर करने लगा, तो शिकायतकर्ता ने उसका हाथ पकड़कर हथियार छीन लिया।
मौके पर भीड़ इकट्ठी होने पर आरोपी पिस्टल और मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को बाद में पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किसी जानकार से अवैध हथियार लेकर आया था। वह पहले भी लूट के मामले में शामिल रहा है और हाल ही में बाल सुधार गृह से बाहर आया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


