राजस्थानी स्वाद को मेले में चख सकेंगे पर्यटक

Jan 31, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के फूड कोर्ट में पर्यटकों को राजस्थानी व्यंजनों का खास अनुभव मिलेगा। यहाँ दाल, बाटी, चूरमा, प्याज कचोरी और मीठे में मूंग दाल हलवा जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं। पर्यटकों को कुल्हड़ चाय का भी आनंद मिलेगा, जो इस अनुभव को और यादगार बनाएगा।

राजस्थानी स्वाद को मेले में चख सकेंगे पर्यटक

फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के फूड कोर्ट में इस बार पर्यटकों को राजस्थानी खान-पान का खास स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। राजस्थान के पारंपरिक व्यंजनों ने मेले की रौनक और बढ़ा रही है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहां एक ही जगह राजस्थान के प्रसिद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे। फूड कोर्ट में राजस्थान के नागौर से आए बाबू लाल अपने साथ राजस्थानी स्वाद लेकर पहुंचे हैं। फूड कोर्ट में पर्यटकों के लिए विशेष राजस्थानी थाली की व्यवस्था की गई है, जिसमें दाल, बाटी, चूरा, सब्जी और चटनी का पारंपरिक संयोजन परोसा जा रहा है। इसके अलावा दाल बाटी चूरमा राजस्थान का सबसे लोकप्रिय व्यंजन है, जिसे देसी घी के साथ परोसा जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए। मिस्सी रोटी थाली और बाजरा रोटी केर सांगरी थाली भी खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। केर सांगरी जैसी पारंपरिक सब्जी पर्यटक को राजस्थान के ग्रामीण स्वाद से रूबरू करा रही है। राजस्थानी नाश्ते और स्ट्रीट फूड के शौकीनों के लिए भी फूड कोर्ट में खास इंतजाम किए गए हैं। यहां स्पेशल प्याज कचोरी, मूंगदाल कचोरी, जोधपुरी मिर्ची और जोधपुरी मावा कचोरी का स्वाद पर्यटकों को खूब पसंद आने वाली है। मूंग दाल हलवा घोलेगा मिठास तीखे और मसालेदार व्यंजनों के साथ-साथ मिठास पसंद करने वालों के लिए भी कई विकल्प मौजूद हैं। मीठे में मूंग दाल हलवा और बीकानेरी केसरिया जलेबी पर्यटकों की पहली पसंद बनने वाली है। गर्मागर्म जलेबी और देसी घी में बना हलवा ठंडे मौसम में लोगों को खासा पसंद आ रहा है। इसके अलावा हल्के नाश्ते के तौर पर मूंगदाल पकोड़े भी उपलब्ध है, जिसे लोग चटनी के साथ चाव से खा रहे हैं। खान-पान के इस सफर को और यादगार बनाने के लिए फूड कोर्ट मेंस्पेशल केस रिया कुल्हड़ चाय भी परोसी जा रही है। मिट्टी के कुल्हड़ में चाय की चुस्की लेते हुए पर्यटक राजस्थानी स्वाद का पूरा आनंद उठा सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।