Faridabad News: स्वाइन फ्लू के दो मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Faridabad News: फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के दो मामलों की पुष्टि हुई है। संक्रमितों का उपचार दिल्ली सीमा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के आदेश दिए हैं। सभी निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना विभाग की रिपोर्ट के किसी मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं करेंगे।

Faridabad News: फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। दिल्ली के बाद स्मार्ट सिटी में स्वाइन फ्लू नर दस्तक दे दी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को स्वाइन फ्लू के दो मामलों की पुष्टि की है। दोनों संक्रमितों का उपचार दिल्ली सीमा से लगते हुए एक निजी अस्पताल चल रहा है। इन मामलों ने जिला स्वास्थ्य विभाग की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वाइन फ्लूinfected में एक 35 वर्ष का युवक, जबकि दूसरा 69 वर्ष का बुजुर्ग शामिल है। इन दिनों की दिल्ली यात्रा की हिस्ट्री भी बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार निजी अस्पताल प्रबंधन और infected के परिजनों के संपर्क में हैं।उन्हें आबादी में कम से कम जाने की सलाह दी है। दोनों को शुरुआत में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। चिकित्सकीय परामर्श में स्वाइन फ्लू की जांच की गई। निजी अस्पताल में दोनों infected के सैंपल को जांच के लिए बीके अस्पताल भेजा था। बीके अस्पताल की लैब की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारियों के अनुसार दोनों infected की हालत में सुधार हैं और निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं。
आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के आदेश
बीके परिसर में स्थित फैब्रिकेटेड अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उपचार के लिए अधिकारी आवश्यक सभी दवाओं की व्यवस्था करने में जुट गए हैं। फैब्रिकेटेड अस्पताल में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। यदि स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ते हैं तो मरीजों के लिए अलग स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। वह स्टाफ अन्य मरीजों का उपचार नहीं करेगा।
बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों पर विशेष ध्यान
स्वाइन फ्लू के लक्षण सामान्य बुखार, खांसी और जुकाम जैसे होते हैं। ऐसे में चिकित्सकों को हिदायत दी गई है कि यदि कोई मरीज स्वाइन फ्लू संदिग्ध लगता है तो उसकी जांच अवश्य कराएं। स्वाइन फ्लू की जांच के लिए सभी संसाधन जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, निजी अस्पतालों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बिना किसी भी मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं करेंगे। यदि कोई अस्पताल ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
जिले में फिलहाल स्वाइन फ्लू के दो मामले हैं। छह बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए टैमी फ्लू बहुत आवश्यक मानी जाती है, उसे भी मंगवाया गया है।
-डॉ. रामभगत, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी


