ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादआईटीआई के छात्रों ने नशे के दुष्परिणाम जाने

आईटीआई के छात्रों ने नशे के दुष्परिणाम जाने

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप शर्मा, उप-सिविल सर्जन डॉ. रेखा सिंह, प्रिंसिपल भगत सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें सिविल सर्जन ने छात्रों को नशे से...

आईटीआई के छात्रों ने नशे के दुष्परिणाम जाने
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादMon, 02 Jul 2018 06:16 PM
ऐप पर पढ़ें

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप शर्मा, उप-सिविल सर्जन डॉ. रेखा सिंह, प्रिंसिपल भगत सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें सिविल सर्जन ने छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्हें नशे से होने वाले नुकसान तथा जीवन पर दुष्प्रभाव के बारे में बताया।

इस अवसर पर नशे के विरोध में वाद-विवाद व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में 40 छात्रों ने भाग लिया। सिविल सर्जन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की लत में फंसे लोगों का जीवन दुखदाई व कष्टपूर्ण होता है। अज्ञानता के कारण नई पीढ़ी नशे की लत में फंसती चली जा रही है। उन्होंने सभी छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन उदयवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. धर्मवीर नेहरा मनोरोग चिकित्सक, मधु मनोरोग व कैंसर काउंसलर, ममता मॉनिटरिंग एंड एजुकेशन ऑफिसर, प्रियंका व सुभाष मौजूद रहे। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप शर्मा, उपसिविल सर्जन डॉ. रेखा सिंह ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें