ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादसेंट एंथनी में छात्रों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन का संदेश दिया

सेंट एंथनी में छात्रों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन का संदेश दिया

सेंट एंथनी में छात्रों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन का संदेश दिया फरीदाबाद। कार्यालय संवादताता सेक्टर-9 स्थित सेंट एंथोनी सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को एनसीसी कैडेट्स की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह का...

सेंट एंथनी में छात्रों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन का संदेश दिया
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादMon, 05 Nov 2018 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। कार्यालय संवादतातासेक्टर-9 स्थित सेंट एंथोनी सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को एनसीसी कैडेट्स की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन हुआ। इस एक सप्ताह के कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने की शपथ ली थी। कर्नल विक्रम भान कमांडिंग अफसर हरियाणा बटालियन एनसीसी के निर्देशों पर छात्रों ने जागरूकता रैली निकाल लोगों को भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए जागरूक किया। अंतिम दिन भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता के जरिए भ्रष्टाचार पर छात्रों ने विचार रखे। स्कूल प्रिंसिपल सेलसा ने छात्रों को बताया कि भ्रष्टाचार समाज में एक भयंकर बीमारी की तरह फैल चुका है। उन्होंने छात्रों से देशहित में काम करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें