Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsStudents from PM Shri Schools to Explore Space at ISRO Ahmedabad
अंतरिक्ष के रहस्यों को जानेंगे पीएमश्री विद्यालयों के छात्र

अंतरिक्ष के रहस्यों को जानेंगे पीएमश्री विद्यालयों के छात्र

संक्षेप:

फरीदाबाद के पीएम श्री विद्यालयों के छात्रों को अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा। छात्रों को अहमदाबाद स्थित इसरो केंद्र भेजा जाएगा, जहां वे वैज्ञानिकों से संवाद कर सकेंगे और अंतरिक्ष अनुसंधान के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। यह योजना कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए है।

Nov 26, 2025 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी के पीएम श्री विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने का अवसर मिलेगा। इसके लिए पीएमश्री विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को अहमदाबाद स्थित इसरो केंद्र ले जाया जाएगा। इस शैक्षणिक भ्रमण छात्र खगोल एवं अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े करियर विकल्पों के बारे में जानने का अवसर भी मिलेगा। इस संबंध शिक्षा निदेशालय ने संबंधित विद्यालयों के प्राचार्याें को निर्देश जारी किए गए हैं। इसरो में छात्र देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों से संवाद कर सकेंगे। इसके अलावा देश में चल रहे अनुसंधानों के बारे में भी जानकारी जुटा सकेंगे। इस शैक्षणिक भ्रमण का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि छात्रों को नेविगेशन, पृथ्वी अवलोकन व अंतरिक्ष अनुसंधान की वास्तविक कार्य प्रणाली के बारे में जान सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके जरिये के छात्रों में विज्ञान के नवाचारों को विकसित करने का भी काम किया जाएगा। बता दें कि सरकार का विज्ञान के क्षेत्र में छात्रों की रुचि बढ़ाने पर विशेष ध्यान है। इसके चलते छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ देश में चल शोध एवं अनुसंधान से अवगत कराया जा रहा है। ताकि बच्चों का रुझान विज्ञान के प्रति बढ़े और भविष्य विज्ञान से संबंधित करियर विकल्पों को चुनकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। बता दें कि स्मार्ट सिटी में छह पीएम श्री विद्यालय है। इन स्कूल के छात्रों को सीबीएसई से पढ़ाई कराई जा रही है। शिक्षा निदेशालय ने इसरो जाने वाले होनहार विद्यार्थियों के चयन के आदेश दिए हैं। इनमें उन छात्रों को शामिल किया जाएगा, जिनकी विज्ञान के प्रति रुचि और विज्ञान के बारे में जानने की उत्सुकता हो। यह योजना 10वी, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए है। रियल टाइम अनुभव भी मिलेगा इसरो जानो वाले छात्रों को अनुभव भी कराया जाएगा। वहां पर उन्हें अंतरिक्ष यात्रियों के सूट भी पहनाए जाएंगे और शून्य गुरुत्वाकर्षण वाले माहौल में ले जाकर उन्हें अंतरिक्ष यात्रा का भी अनुभव बताया जाएगा। इसके अलावा अंतरिक्ष यात्रा में जाने वाले वैज्ञानिक के खानपान व जीवनयापन और रिसर्च के बिंदुओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण इस समय में इसरों अंतरिक्ष से जुड़ी विभिन्न खोजों के बारे में भी छात्रों को संक्षिप्त विवरण दिया जाएगा। यह छात्रों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के उद्देश्य से पीएमश्री विद्यालय के छात्रों को चयनित किया जाएगा। इसमें 10वीं, 11वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्रों को शामिल किया जाएगा। -डॉ. मनोज मित्तल, उप जिला शिक्षा अधिकारी