Faridabad News: मेडिकल कॉलेज के द्वार से अतिक्रमण हटाने के लिए पीएम को लिखा पत्र

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: छात्रों ने छायंसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ पीएम और सीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने 44 फीट चौड़ी सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने और सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Faridabad News: मेडिकल कॉलेज के द्वार से अतिक्रमण हटाने के लिए पीएम को लिखा पत्र

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। छायंसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने अतिक्रमण और कथित अवैध निर्माण को लेकर छात्रों ने पीएम को पत्र लिखकर कराई की मांग की है। इसके साथ ही सीएम और जिला प्रशासन पत्र भेजा गया है। छात्रों ने पत्र के माध्यम से बताया कि छांयसा मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के सामने 44 फीट चौड़ी सड़क है। इस रोड पर जनरल स्टोर, पीजी और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है और डॉक्टरों, कर्मचारियों, मरीजों, छात्रों व उनके परिजनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। खासकर सुबह-शाम सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि कुछ निर्माण बिना स्वीकृत के बने है। अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी उनके पास नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से इन निर्माणों की जांच कर जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है。

मेडिकल कॉलेज के बाहर असामाजिक तत्वों की आवाजाही

साथ ही छात्रों ने बताया कि कॉलेज परिसर के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों की आवाजाही रहती है, जिससे शाम के समय छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों और आम लोगों को भी दिक्कत होती है। छात्रों ने सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान गोपनीय रखने का अनुरोध किया है। उन्होंने प्रशासन से 44 फीट चौड़ी सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने, कथित अवैध निर्माणों की जांच कराने और मेडिकल कॉलेज व अस्पताल तक सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

--

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न

छात्रों ने किससे पत्र लिखा है?
छात्रों ने पीएम, सीएम और जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।