Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsStudent Stabbed in Faridabad Classmate and Two Friends Arrested
छात्र को चाकू मारने के आरोप में तीन गिरफ्तार

छात्र को चाकू मारने के आरोप में तीन गिरफ्तार

संक्षेप:

फरीदाबाद के दुर्गा बिल्डर इलाके में 12वीं कक्षा के छात्र आकाश दुबे को उसके सहपाठी रोशन कुमार और उसके दो दोस्तों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। यह घटना एक मामूली कहासुनी के बाद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Jan 19, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नवीन नगर पुलिस चौकी की टीम ने दुर्गा बिल्डर इलाके में 12वीं कक्षा के छात्र को चाकू मारने के आरोप में उसके सहपाठी छात्र और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश करेगी । आरोपियों ने तीन दिन पहले पीड़ित छात्र के साथ मारपीट की थी। मारपीट के दौरान मुख्य आरोपी ने छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया था। पल्ला थाना पुलिस ने रविवार को ओम एंक्लेव पार्ट-एक निवासी घायल छात्र आकाश दुबे के पिता हरि नारायण की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। शिकायत के मुताबिक, शिव एंक्लेव इस्माइलपुर निवासी रोशन कुमार और ओम एंक्लेव पार्ट-एक निवासी आकाश दुबे दिल्ली मोलड़बंद स्थित स्कूल में 12वीं कक्षा में एक साथ पढ़ते हैं।

आकाश दुबे की 16 जनवरी को इस्माइलपुर के शिव एंक्लेव निवासी रोशन कुमार के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए 17 जनवरी को दुर्गा बिल्डर इस्माइलपुर इलाके में रोशन ने अपने दो दोस्त जैतपुर निवासी विपिन और ओम एंक्लेव निवासी रिहान के साथ मिलकर आकाश दुबे को रोक लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की थी। इस दौरान आरोपी रोशन ने अपनी जेब से चाकू निकालकर आकाश की पीठ में पीछे कई वार कर दिएथे। इसके बाद आरोपी घायल छात्र को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। घायल होने का पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंच और उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। घायल नोएडा स्थित अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;