गैस की कालाबजारी में नौ पर मुकदमा, 56 सिलेंडर जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अब तक 56 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। घरेलू गैस के दुरुपयोग के मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। शिकायतों के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।

गैस की कालाबजारी में नौ पर मुकदमा, 56 सिलेंडर जब्त

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने अब तक अलग-अलग दिन नौ मामले दर्ज 56 सिलेंडर जब्त किए हैं। इसके अलावा रेस्टोरेंट में घरेलू गैस का प्रयोग करने पर 12 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। मंगलवार को प्रशासन ने इस बारे में एक रिपोर्ट जारी की। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गैस सिलेंडरों के वितरण पर नजर रखी जा रही है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि मांग के अनुरूप 100 प्रतिशत गैस की आपूर्ति की जा रही है। 30 मार्च को जिले में 28 हजार 93 घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए।

बाकी दिनों के मुकाबले गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ी है। इस वजह से गैस सिलेंडर वितरण भी बढ़ा है। व्यवसायिक सिलेंडरों पर रोक लगने के बाद से कुछ लोग घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी भी कर रहे हैं । वहीं कुछ मामलों में यह पाया गया है कि घरेलू गैस कनेक्शन धारक ही घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक प्रयोग कर रहे हैं। इससे घरेलू गैस की किल्लत के हालात पैदा हो सकते हैं। इस वजह से विभाग रोक लगाने के लिए छापेमारी कर रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग ने ओल्ड फरीदाबाद में दो, भूपानी में एक, सेक्टर-31 में एक , पल्ला थाना में एक , बीपीटीपी थाना में दो , सारन थाना में एक और बल्लभगढ़ सदर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। इन छापेमारी के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के मामले सामने आए थे। जिस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं।--------------सिलेंडर न मिलने की 34 शिकायतें मिलीं :जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को टोल फ्री नंबर पर 29 मार्च तक कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं, जिनमें से 30 का समाधान कर दिया गया है। जबकि तीन शिकायतों पर अभी कार्रवाई की जानी है। टोल फ्री नंबर पर शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारी को शिकायत जांच के लिए भेजी जा रही है।---दिक्कत है तो टोल फ्री नंबर जारी करें:जिला खादय एवं आपूर्ति विभाग ने एलपीजी कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर सिलेंडर देने , जमाखोरी या घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग दिखने पर सूचना प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 जारी किया हुआ है। लोग इस उपरोक्त नंबर पर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अजीत सिंह और एनआईटी क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी विनय विनय मुद्गल को भी सीधे उनके कार्यालय में सूचना दी जा सकती है।-------------‘घरेलू गैस की मांग और आपूर्ति में कोई अंतर नहीं है। घरेलू गैस की अभी तक कोई किल्लत नहीं है। ऐसे में उपभोक्ता जरूरत न होने पर घरेलू गैस सिलेंडरों का स्टॉक न करें और न ही एजेंसी पर जाकर लाइन में लगें’कविता सिंह परिहार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक-------------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।