Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsStrict Action Against Illegal Encroachment in Firozpur Jhirka Traffic Improvement Measures Implemented
फिरोजपुर झिरका में अवैध अतिक्रमण साफ किया

फिरोजपुर झिरका में अवैध अतिक्रमण साफ किया

संक्षेप:

फिरोजपुर झिरका में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण और बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सख्त कदम उठाए। एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण हटवाया और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। प्रशासन का उद्देश्य शहर को सुरक्षित और स्वच्छ बनाना है।

Dec 24, 2025 07:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

नूंह, संवाददाता। फिरोजपुर झिरका शहर में अवैध अतिक्रमण को साफ करने और बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने प्रमुख सड़कों पर निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाया और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। एसडीएम ने कहा कि अवैध अतिक्रमण और गलत पार्किंग से आम लोगों को परेशानी होती है, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्ती जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान अम्बेडकर चौक, महाबीर मार्ग, बींवा रोड, रेस्ट हाउस रोड और दिल्ली-अलवर रोड पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया। यातायात में बाधा बन रहे वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। थाना सिटी फिरोजपुर झिरका और नगरपालिका की टीम ने बिना नंबर प्लेट, बिना वैध कागजात और अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 17 वाहनों के चालान किए गए। गंदे नालों की स्थिति भी जांची गई और सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए। एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अवैध अतिक्रमण से बचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर को सुरक्षित, स्वच्छ और सुचारू बनाना है। प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी