Faridabad News: अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर सख्ती के निर्देश

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

Faridabad News: फरीदाबाद में अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों पर निगरानी और संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष ध्यान देने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और बिना अनुमति खनन सामग्री भंडारण पर कार्रवाई की बात कही।

Faridabad News: अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर सख्ती के निर्देश

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन ने निगरानी और कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अवैध खनन की स्थिति, वाहनों की जब्ती, जुर्माना वसूली और न्यायालय में लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों और परिवहन मार्गों पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि यमुना क्षेत्र से अवैध रूप से रेत लाकर फरीदाबाद के रास्तों से परिवहन किए जाने की शिकायतों पर विशेष निगरानी रखी जाए। रात के समय ऐसे वाहनों की आवाजाही को देखते हुए संवेदनशील मार्गों और संभावित प्रवेश बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने खनन विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए。

अवैध डंपिंग स्थलों की भी होगी जांच

बैठक में विभिन्न स्थानों पर खनन सामग्री के संभावित अवैध डंपिंग स्थलों की समीक्षा की गई। एडीसी ने नए विकसित हो रहे डंपिंग स्थलों की पहचान कर मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बिना अनुमति खनन सामग्री का भंडारण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जब्त वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश भी दिए।

मामले मिलने पर तत्काल संयुक्त कार्रवाई

एडीसी ने कहा कि अवैध खनन के मामलों में कार्रवाई केवल जब्ती और जुर्माने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। मामलों की प्रकृति और पूर्व कार्रवाई के आधार पर वाहन मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़ने पर पुलिस के साथ समन्वय कर प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों, परिवहन मार्गों और डंपिंग स्थलों की नियमित जांच करने तथा सूचना मिलते ही संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

----

सामान्य प्रश्न

✦फरीदाबाद में अवैध खनन के लिए किन उपायों की योजना बनाई गई है?−
प्रशासन ने अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर सख्ती के निर्देश