बामनीखेड़ा रेलवे पुल की लाइट खराब होने से लोग परेशान

बामनीखेड़ा रेलवे पुल की लाइट खराब होने से लोग परेशान

संक्षेप:

गांव बामनीखेड़ा दीघोट के रेलवे ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। अंधेरे में हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग लाइटें जल्द चालू करने की मांग कर रहे हैं।

Dec 11, 2025 10:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

पलवल ,संवाददाता। गांव बामनीखेड़ा दीघोट के रेलवे फाटक पर बन रहे पुल की स्ट्रीट लाइट खराब हैं। इस वजह से राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। अंधेरे में कभी भी हादसा होने की आशंका लगी रहती है। गौरतलब है कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 32 करोड़ की लागत से करवाया गया था। इसे इसको वाई आकार में बनाया गया गया है। जिस कारण पुल में तीव्र मोड़ बन गया है। यह तीव्र मोड़ रात के समय वाहन चालकों के लिए अंधेरे में खतरा साबित हो रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बहरहाल, यह पुल इलाके के दर्जनों गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-19 से जोड़ता है। इस रास्ते से हजारों ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं। रेलवे ओवरब्रिज से हसनपुर, बड़ौली, सेलौटी, नागंल ब्राह्मण, रायदासका, गुलावद, लाड़ियाका, बेला, रुंधी, बाता, दीघोट, पिंगोड़, भूपगढ़, खांबी, लीखी, मीसा, चांदहट, सिहौल, रामगढ़, भेंडौली, सैंडोली, माहोली, फाटनगर, काशीपुर, मोहरु का नंगला, जटोली, कुशक, अछेजा, बिलोचपुर समेत अन्य गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन गुजरते हैं। रात में रहता है अंधेरा लोगों का कहना है कि रात के समय यह ओवरब्रिज अँधेरे में डूब जाता है। दोनों तरफ से वाहनों की लाइटें आने से वाहनों का दुर्घटना होने का खतरा रहता है। बामनीखेड़ा की तरफ से पुल पर चढ़ने के बाद नांगल ब्राह्मण वाले मोड़ पर अंधेरा होने के कारण दोनों तरफ से आने वाले वाहनों का टकराने का खतरा अधिक रहता है। ओवरब्रिज के दोनों तरफ पोल लगाकर लाइटें लगा दी गई हैं, लेकिन अभी लाइटें चालू नहीं की गई हैं। मनीष भारद्वाज निवासी रूँधी, सुनील निवासी नांगल ब्राह्मण, बामनीखेड़ा निवासी आनंद सहित अन्य गाँवों के लोगों का कहना है कि पुल पर लगी लाइटों को रात के समय चालू कराया जाए, ताकि कोई हादसा न हो। एचएसआरडीसी विभाग से इलेक्ट्रीशियन विभाग के एसडीओ राकेश शर्मा ने बताया की ओवरब्रिज पर लाइटें लगा दी गई हैं। जल्द ही ग्राम पंचायत से बोल कर लाइटें चालू करवा दी जाएंगी।