Faridabad News: ग्रेफ के सेक्टरों की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त होंगी

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने 15 सेक्टरों की डिवाइडिंग रोड पर खराब लाइटों के मरम्मत की योजना बनाई है। सितंबर से काम शुरू होगा, जिसमें नई लाइटें भी लगाई जाएंगी।

Faridabad News: ग्रेफ के सेक्टरों की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त होंगी

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ग्रेटर फरीदाबाद में खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने क्षेत्र के 15 सेक्टरों की डिवाइडिंग रोड पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की योजना तैयार की है। सितंबर से चरणबद्ध तरीके से काम शुरू करने की तैयारी है। खराब लाइटों की मरम्मत के साथ जरूरत के अनुसार नई लाइटें भी लगाई जाएंगी। ग्रेटर फरीदाबाद में पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में आवासीय सोसायटियां विकसित हुई हैं। यहां तीन लाख से अधिक लोग रहते हैं। सेक्टर-75 से 89 तक की डिवाइडिंग रोड पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण रात में सड़क के बड़े हिस्से में अंधेरा रहता है। इससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी होती है। अंधेरी सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है। सड़क किनारे खड़े वाहन भी कई बार दिखाई नहीं देते हैं।

बिजली आपूर्ति की भी होगी निगरानी

एफएमडीए की योजना केवल लाइटों की मरम्मत तक सीमित नहीं है। स्ट्रीट लाइटों को बिजली उपलब्ध कराने वाली व्यवस्था की भी नियमित निगरानी की जाएगी। अधिकारियों की ओर से 11 केवी लाइन, ट्रांसफॉर्मर और सर्किट ब्रेकर की जांच की जाएगी। तकनीकी खामियों को समय रहते दूर किया जाएगा, जिससे लाइटों के बार-बार खराब होने की समस्या कम हो सके।

शिकायतों का होगा तत्काल समाधान

नियमित निरीक्षण के दौरान खराब लाइटों की पहचान की जाएगी। मरम्मत योग्य लाइटों को ठीक कराया जाएगा, जबकि पूरी तरह खराब उपकरणों को बदलने की कार्रवाई होगी। इससे लंबे समय तक किसी सड़क पर अंधेरा रहने की समस्या कम होगी।

सेक्टर-75 से 89 तक खराब स्ट्रीट लाइटों को सितंबर से दुरुस्त कराया जाएगा। 11 केवी लाइन, ट्रांसफॉर्मर और सर्किट ब्रेकर की नियमित निगरानी होगी।

- देवेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फरीदाबाद में स्ट्रीट लाइटों की समस्या के समाधान की योजना कब से शुरू होगी?
सितंबर से चरणबद्ध तरीके से काम शुरू करने की तैयारी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।