Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsStone Pelting Incident in Faridabad s Nehru Colony Sparks Violence
नेहरू कॉलोनी में दो पक्षों में पथराव, कई घायल

नेहरू कॉलोनी में दो पक्षों में पथराव, कई घायल

संक्षेप:

फरीदाबाद के नेहरू कॉलोनी में मंगलवार सुबह दो पक्षों में पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए। विवाद शराब पीने को लेकर हुआ था। पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Jan 06, 2026 10:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नेहरू कॉलोनी में मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान कई लोगों को चोट लगी है। डबुआ थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात को नेहरू कॉलोनी निवासी जाकिर और शब्बीर के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने मामला शांत करवा दिया था और सुलह करने के लिए मंगलवार को बातचीत करने का निर्णय लिया था। मंगलवार सुबह जब शब्बीर के बड़े भाई मतीम ने जाकिर से झगड़े को लेकर विरोध दर्ज करवाया तो दोनों पक्षों का फिर से विवाद शुरू हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान किसी ने इस झगड़े का वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जब तक पुलिस वहां पहुंचती तब तक पथराव करने वाले अधिकांश लोग वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस जब नेहरू कॉलोनी पहुंची तो जाकिर और मतीम ने एक-दूसरे पर झगड़ा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जाकिर और मतीम को गिरफ्तार कर बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। उधर, नेहरू कॉलोनी के लोगों ने बताया कि नेहरू कॉलोनी में अवैध रूप से शराब और नशीले पदार्थ बेचे जाते हैं। इस मसले पर सोमवार रात को यह झगड़ा शुरू हुआ था। एक पक्ष नशे के अवैध कारोबार का विरोध कर रहा था। उधर, सैनिक कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी ने नेहरू कॉलोनी में अवैध रूप से शराब और नशीले पदार्थ बेचे जाने से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को यह झगड़ा शराब पीने के बाद हुआ था। कॉलोनी के बुजुर्गों ने मामले को शांत करवा दिया था।