24 घंटे में नूंह पुलिस ने बरामद किया 45 लाख का चोरी हुआ डंपर

Feb 04, 2026 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

नूंह पुलिस ने मध्यप्रदेश के देवास से चोरी हुआ करीब 45 लाख रुपये का डंपर 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। डंपर रेवासन टोल प्लाजा पर पुलिस को देखकर आरोपी भाग गया। मध्यप्रदेश पुलिस ने नूंह पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद नाकाबंदी कर डंपर को सुरक्षित कब्जे में लिया गया।

24 घंटे में नूंह पुलिस ने बरामद किया 45 लाख का चोरी हुआ डंपर

नूंह। मध्यप्रदेश के देवास से चोरी हुआ करीब 45 लाख रुपये का डंपर नूंह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। यह सफलता मध्यप्रदेश और नूंह पुलिस के आपसी समन्वय से मिली। रेवासन टोल प्लाजा पर पुलिस को देखकर आरोपी डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मध्यप्रदेश के देवास जिले के बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र में डंपर चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ित चालक ने बताया कि तीन फरवरी की रात डंपर इंदौर-भोपाल रोड स्थित एक प्लांट में खड़ा किया गया था। सुबह होने पर डंपर वहां से गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जांच के दौरान डंपर की लोकेशन नूंह जिले में मिलने पर मध्यप्रदेश पुलिस ने नूंह पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलते ही नूंह पुलिस ने रोजका मेव थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की और संभावित रास्तों पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान डंपर रेवासन टोल प्लाजा पर पहुंचा। पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने डंपर को सुरक्षित कब्जे में लेकर जांच की। वाहन पूरी तरह सही हालत में पाया गया। इसके बाद रोजका मेव थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने डंपर को मध्यप्रदेश पुलिस के जांच अधिकारी को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को त्वरित सहयोग और टीमवर्क का परिणाम बताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।