ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादस्मार्ट सिटी की लड़कियां आत्म सुरक्षा की सीख रही है गुर

स्मार्ट सिटी की लड़कियां आत्म सुरक्षा की सीख रही है गुर

स्मार्ट सिटी की लड़कियां आत्मसुरक्षा के लिए बॉक्सिंग और ज्यूड़ो का गुर सीख रही है। ऐसी लड़कियों में लगतार वृद्धि हो रही है। जिससे की वह आपातकाल स्थिति में अपनी सुरक्षित स्वंय कर सके। शारीरिक रूप से...

स्मार्ट सिटी की लड़कियां आत्म सुरक्षा की सीख रही है गुर
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादSun, 23 Sep 2018 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता स्मार्ट सिटी की लड़कियां आत्मसुरक्षा के लिए बॉक्सिंग और जूडो का गुर सीख रही हैं। ऐसी लड़कियों में लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे कि वह आपातकालीन स्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके। शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त रहने और नुकीली वस्तुओं से अपने को कैसे सुरक्षित रखें इसका प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण लेने वाले लड़कियों की संख्या में बढ़ती जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष करीब 50 फीसदी वृद्धि हुई। लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए खेल विभाग की ओर से सेक्टर 56 वंशी विद्या निकेतन में लड़कियों को बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बॉक्सिंग कोच रमेश वर्मा का कहना है कि इस समय विभिन्न आयुवर्ग की करीब 55 लड़कियां प्रशिक्षण ले रही हैं। जबकि वर्ष 2017 में करीब 35 लड़कियों ने प्रशिक्षण लिया था। इसमें अधिक्तर लड़कियां आत्मसुरक्षा के मद्देनजर अभ्यास कर रही हैं। सेक्टर -12 खेल परिसर में भी लड़कियों का रुझान जूडो के प्रति लगातार बढ़ रहा है। लड़कियों को जूडो के प्रति रुचि पैदा करने के लिए स्कूलों में जाकर छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रथम चरण में राजकीय स्कूल को चुना गया है। इसके बाद निजी स्कूल में जाकर छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। कोच हेमंत कौशिक का कहना है कि पिछले तीन महीने से एक दर्जन से अधिक लड़कियां जूडो की तकनीक सीख रही हैं। पिछले वर्ष तक सेक्टर -12 में खेल परिसर में एक भी लड़की ने प्रशिक्षण नहीं लिया था। ये लड़कियां रोजाना कोचिंग सेंटर में अभ्यास करने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर 12 खेल परिसर के अलावा कई अन्य जगहों पर भी लड़कियों को प्रशिक्षित कराया जा रहा है। इसका रिकार्ड विभाग के पास नहीं है। स्कूलों में भी छात्राओं को दिया जाएगा प्रशिक्षणशिक्षा विभाग की ओर से राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए शहर के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों से संपर्क किया जा रहा है। स्कूलों में पांचवीं कक्षा की छात्राओं को आत्मरक्षा का गुर सिखाया जाएगा। इससे छात्राएं अपनी रक्षा खुद करने में सक्षम हो सकेंगी। शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षा अधिकारी बुद्धिराज धनकड़ का कहना है कि पांच से 10 दिन तक छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। ------------------- लड़कियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। महिलाओं को आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में भी शिविर लगाया जाएगा। -मैरी मैसही,जिला खेल अधिकारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें