ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादस्कूटी की टक्कर से छह वर्षीय बच्चा घायल

स्कूटी की टक्कर से छह वर्षीय बच्चा घायल

फरीदाबाद में गांधी कॉलोनी में एक स्कूटी द्वारा एक छह वर्षीय बच्चे के साथ एक हादसा हुआ है। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया...

स्कूटी की टक्कर से छह वर्षीय बच्चा घायल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादMon, 20 Nov 2023 06:36 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। गांधी कॉलोनी में तेज रफ्तार एक स्कूटी ने गली में खड़े छह वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। उसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनआईटी थाना की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार घायल बच्चे के पिता रविन्द्र ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह दिल्ली के कल्याणपुरी स्थित इंद्रा कॉम्पलेक्स में रहता है। 15 नवंबर को पूरे परिवार के साथ ससुराल आया था। इस दौरान उसका छह वर्षीय बेटा कबीर दुकान से समान खरीदने के लिए गली में खड़ा था। तभी तेज रफ्तार एक स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। उसके सिर में चोट आई है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्जकर आरोपी स्कूटी चालक की तलाश कर रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें