
डॉ. मुजम्मिल के मकान मालिकों के यहां पसरा सन्नाटा
फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल के मकान मालिकों के घर पर सन्नाटा छाया हुआ है। अलफला यूनिवर्सिटी के डॉक्टर के ठिकाने से विस्फोटक सामग्री और हथियार मिले थे। मकान मालिकों का परिवार लापता है, और पड़ोसी जानकारी देने से कतराते हैं। जांच एजेंसियों के आने से इलाके में हलचल बढ़ गई है।
डॉ. मुजम्मिल के मकान मालिकों के यहां पसरा सन्नाटाफरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। धौज और फतेहपुर तगा में विस्फोटक सामग्री और हथियार छुपाने वाले अलफला यूनिवर्सिटी के डॉक्टर के मकान मालिकों के घर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस मामले के सामने से परिवार के सदस्य भी गायब है। उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। अलफला यूनिवर्सिटी ने धौज गांव में यूनिवर्सिटी के बराबर में मस्जिद बनाई हुई है। इस मस्जिद का इमाम धौज और फतेहपुर तगा इलाके में विस्फोट सामग्री छुपाने वाले अलफला यूनिवर्सिटी के डॉ. मुजम्मिल को मस्जिद में नमाज पढ़ाता था। इमाम ने फतेहपुर तगा गांव की कॉलोनी में अपना घर बनाया हुआ था, लेकिन इस घर को उन्होंने डॉ. मुजम्मिल को किराए पर दिया हुआ था।

वह स्वयं अपने परिवार के साथ मस्जिद में बने घर में रहते थे। मस्जिद में मिले रहीमउद्दीन नामक शख्स ने बताया कि मस्जिद के इमाम की आर्थिक हालत कमजोर है। यहां नमाज पढ़ने आने वाले लोगों के साथ उनका व्यवहार बेहद अच्छा था। उन्होंने अपनी आमदनी बढ़ाने केलिए अपना घर किराए पर दिया हुआथा। डॉक्टर को नमाज पढ़ाने की वजह से उनका परिचय डॉक्टर से था। इस वजह से उन्होंने डॉक्टर को अपना घर किराए पर दिया हुआ था। उधर, धौज गांव में अपना किराए का कमरा देने वाले परिवार का भी कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा है। उनके घर पर भी ताला लटका हुआ था। जांच एजेंसियों की निगरानी में आने के कारण इस इलाके में गहमागहमी बढ़ी हुई है। आस-पड़ोस के लोग भी उनके बारे में कोई जानकारी देने को तैयार नहीं हैं। जब से यहां जांच एजेंसियों की आवाजाही बढ़ी है, तब से पड़ोस के लोग चुप हैं। कोई भी उनके बारे में बातचीत करने को तैयार नहीं है। बता दें कि धौज गांव इलाके में आरोपी डॉक्टर के ठिकाने से 358 किलो अमूनियम नाइट्रेट और हथियार मिले थे। इसी तरह फतेहपुर तगा इलाके में डॉक्टर को किराए पर कमरा देने वाले इमाम के घर से 2,563 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था। ---

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


