श्री अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज में जल्द ही चार विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त होंगे
फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कॉलेज में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को मंजूरी मिली है।इसमें दो स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, एक बेहोश करने वाला और एक कम्युनिटी मेडिसिन का चिकित्सक शामिल है। जल्द ही इन चिकित्सकों के नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। गांव छांयसा और उसके आसपास के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा र ही।
ग्रामीण महिलाओं को अपनी डिलीवरी के लिए बीके अस्पताल जाना पड़ता है या फिर गांव के आसपास स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ता है। वहीं एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की नियुक्ति से ऑपरेशन थिएटर की कार्यक्षमता बढ़ेगी और सर्जिकल सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इससे विभिन्न प्रकार की सर्जरी और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का संचालन अधिक सुचारु रूप से किया जा सकेगा। कम्युनिटी मेडिसिन विशेषज्ञ के आने से जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों, रोग नियंत्रण अभियानों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गति मिलेगी। मेडिकल छात्रों को भी अकादमिक और रिसर्च गतिविधियों में बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि नए विशेषज्ञ डॉक्टरों के कार्यभार संभालने के बाद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा और रेफरल मामलों में भी कमी आएगी। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और नियुक्ति पत्र जारी करने की औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। अगले कुछ दिनों में सभी चयनित डॉक्टर कॉलेज में जॉइन कर सकते हैं। इससे मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षण व्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


