सामान-श्रमिकों की कमी से बिजलीघरों के काम में देरी

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में बनाए जा रह रहे 66केवी के बिजलीघर का निर्माण

सामान-श्रमिकों की कमी से बिजलीघरों के काम में देरी

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में बनाए जा रह रहे 66केवी के बिजलीघर का निर्माण कार्य पूरा सामान न आने की वजह से फिलहाल पूरा नहीं हो पाएगा। इसी तरह सूरजकुंड बिजलीघर का सामान आ चुका है, लेकिन श्रमिकों की कमी की वजह से इसमें भी देरी तय है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड प्रबंधन अब सर्दी में ही दोनों बिजलीघरों का निर्माण कार्य पूरा करवा सकेगा। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में बनाए जा रहे 66केवी बिजली घर का निर्माण कार्य अप्रैल 2024 में शुरू हो गया था। 16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बिजलीघर को बनाने के लिए 15 माह की अवधि तय की गई थी।

इस बिजलीघर के निर्माण को करीब 25 माह पूरे हो चुके हैं। अभी भी इस बिजलीघर का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इस बिजलीघर के लिए 50 प्रतिशत का सामान आना बाकी है। अभी यहां निर्माण संबंधी कार्य चल रहा है। इस वजह से इस बिजलीघर का कार्य अब सर्दी के मौसम में ही पूरा हो सकेगा,क्योंकि बारिश के मौसम में भी इसका काम भी प्रभावित होगा। ग्रीनफील्ड कॉलोनी की आरडब्ल्यूए के प्रधान एवं नगर निगम पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने बताया कि ग्रीनफील्ड कॉलोनी करीब 60 वर्ष पहले विकसित हुई थी। यह कॉलोनी करीब 437 एकड़ में बसी हुई है। एचवीपीएनएल विभाग के अधिकारियों से बात हुईं हैं, उन्होंने जल्द काम पूरा करने का आश्वासन दिया है। करीब 25 वर्ष पहले इस बिजलीघर को बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था।जमीन मिलने में हुई थी देरीपूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सात जून 2015 के सूरजकुंड बिजलीघर की घोषणा की थी। बिजलीघर बनाने के लिए जमीन मिलने में देरी और वन विभाग से मंजूरी न मिलने की वजह से इस बिजलीघर का निर्माण कार्य वर्ष 2024 में शुरू हुआ था। 15 माह के अंदर इसका निर्माण कार्य भी पूरा होना था। यहां बिजलीघर के लिए पूरा सामान आ चुका है। श्रमिकों की कमी की वजह से इसका निर्माण कार्य बार-बार रुकता रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि श्रमिकों की कमी से इसका निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। इस बिजलीघर के निर्माण कार्य को पूरा करने में करीब तीन माह और लग सकते हैं।ग्रीनफील्ड कॉलोनी बिजलीघर और सूरजकुंड बिजलीघर का निर्माण कार्य पूरा करने में अभी करीब तीन माह का समय लगेगा। उम्मीद है कि सर्दी तक दोनों बिजलीघरों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।-दीपक गर्ग , कार्यकारी अभियंता, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।