गोलीबारी मामले में आरोपी रिमांड पर लिए
बल्लभगढ़ में चुनावी पुरानी रंजिश के चलते गांव के शराब ठेके के पास दो गुटों में गोलीबारी हुई। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया, जिन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने कई अन्य आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

बल्लभगढ़। डीग गांव में चुनावी पुरानी रंजिश को लेकर रविवार देर रात गांव के शराब ठेके के पास दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी के मामले में क्राइम ब्रांच-65 की टीम ने दोनों ओर से दर्ज मामले में तीन आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इधर, क्राइम ब्रांच की टीम का दावा है अन्य। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। बता दें कि पुलिस ने एक पक्ष की ओर से आरोपी अंकित व मोहित व दूसरे पक्ष की ओर से लक्ष्मण को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया था।
तीनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने एक ओर घायल जगदीश के बेटे जीत सिंह के बयान पर निलंबित सरपंच पप्पू उर्फ जयवीर,योगेंद्र, सचिन,भोली उर्फ कपिल, भारत, कर्मचंद, मोहित, अंकित , मोहित , विनय , सोनु ऊर्फ छोटू , कालु , पवन उर्फ काई , साहिल ऊर्फ चिन्टू निवासी गांव डीग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दूसरी ओर से घायल योगेंद्र के भाई जयवीर के बयान पर पुलिस ने जगदीश , कपिल , मनोज , संजय , अजय , लक्ष्मन , नरेश , सोरव , जीत , धर्मेन्द्र , जीतन , सोनू , महेश , जोगी , रक्के , रनबीर उर्फ रन्नू , नरबीर , हीतेश , रविन्द्र , हरेन्द्र , बिक्रम , अजय , नरेन्द्र , चरणसिंह , शिवकुमार , प्रीतम , प्रेम निवासी गांव डीग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। क्या था मामला रविवार रात गांव के शराब ठेके के पास दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। पुरानी पंचायत रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से अचानक गोलियां चलने लगीं। फायरिंग की आवाज से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। इस दौरान गोली बारी में योगेंद्र उम्र 35 साल को तीन गोलियां लगी और जगदीश उर्फ जग्गी को एक गोली लगी। घटना के बाद दोनों घायलों के परिवार अपने-अपने घायलों को इलाज के लिए सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन यहां भी तनाव कम नहीं हुआ। देर रात अस्पताल परिसर में फिर से झगड़ा हो गया, जिससे माहौल और ज्यादा बिगड़ गया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद दोनों घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




