Faridabad News: कार में मैनेजर का शव मिला, हत्या की आशंका

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद के सेक्टर-76 में 52 वर्षीय शंकर बनर्जी संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी कार की पिछली सीट पर मृत मिले। वह भारतीय कटलर हैमर कंपनी में मैनेजर थे। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राथमिक जांच में कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।

Faridabad News: कार में मैनेजर का शव मिला, हत्या की आशंका

Faridabad News: कार में मैनेजर का शव मिला, हत्या की आशंका-बुधवार को सुबह 11.30 बजे निकले थे घर से -सेक्टर-76 के पास कार में मिला था शव

मृतक के परिवार के बारे में

-परिवार में अकेले थे कमाने वाले

फरीदाबाद,संवाददाता। सेक्टर-76 स्थित केएलजे सोसायटी निवासी 52 वर्षीय शंकर बनर्जी संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी कार की पिछली सीट पर मृत मिले। वह भारतीय कटलर हैमर कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को वह अपनी कार से कंपनी के लिए घर से निकले थे, लेकिन कार्यालय नहीं पहुंचे। गुरुवार को उनकी कार सेक्टर-76 के पास खड़ी मिली, जिसमें वह पिछली सीट पर अचेत अवस्था में पड़े थे。

पुलिस और जांच

जानकारी मिलने पर उन्हें एक परिचित अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी माधवी और दो बच्चे हैं। पुलिस ने पत्नी माधवी के बयान पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

जांच की प्रक्रिया

प्राथमिक जांच में नहीं मिले चोट के निशान

बीपीटीपी थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टा मामला बीमारी से मौत का प्रतीत होता है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में मृतक का नाम क्या है?
मृतक का नाम शंकर बनर्जी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: कार में मैनेजर का शव मिला, हत्या की आशंका