शहर का तापमान 44 डिग्री पहुंचा, गर्म हवाओं ने झुलसाया

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। शनिवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है, जिससे रात की नींद प्रभावित हो रही है। अस्पतालों में सिरदर्द और डायरिया के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है।

शहर का तापमान 44 डिग्री पहुंचा, गर्म हवाओं ने झुलसाया

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सूरज की तपिश अब झुलसाने लगी है। शनिवार को स्मार्ट सिटी के तापमान में एक बार फिर भारी उछाल दर्ज किया गया, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब आठ डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री तक ऊपर रहने से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने शहर में लू चलने का अलर्ट जारी किया है और अगले दो दिन तक इससे राहत की उम्मीद कम जताई है। वहीं अस्पतालों में सिर दर्द और डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। शहर में पिछले 15 दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।

हालत यह है कि सूरज सुबह से ही आग उगलने लग रहा है। शनिवार को भी सुबह करीब नौ बजे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा।दोपहर तक पारा 44 डिग्री सेल्सिलस तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दिन के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर बाइक सवार और पैदल राहगीर सबसे ज्यादा परेशान नजर आए। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया, जो लोग मजबूरी में बाहर निकलते हैं, वे सिर पर कपड़ा या हेलमेट के अंदर गमछा बांधकर खुद को बचाने की कोशिश करते दिखे। कई स्थानों पर लोग पेड़ों या इमारतों की छाया में रुककर राहत लेते नजर आए।न्यूनतम तापमान बढ़ने से नींद प्रभावितन्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। कई लोग पूरी रात चैन से नहीं सो पा रहे हैं, जिससे थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। शहर के अस्पतालों और क्लिनिकों में सिरदर्द, डिहाइड्रेशन और कमजोरी की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या 15 दिनों में करीब 20 फीसदी बढ़ गई है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में पहले जहां न्यूरो ओपीडी में रोजाना 50 से 60 मरीज पहुंचते थे। वहीं अब 80 से 90 मरीज पहुंच रहे हैं।सड़कों के किनारे पेड़ों का अभावदूसरी तरफ अधिकांश सड़कों के किनारे पेड़ों का अभाव है, जिससे राहगीरों को छाया नहीं मिल पाती। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एकॉर्ड अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण लोगों में सिरदर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है। डिहाइड्रेशन, नींद पूरी न होना और लगातार धूप में रहने से यह परेशानी ज्यादा होती है। उन्होंने सलाह दी कि भरपूर पानी पिएं, धूप से बचें और पर्याप्त नींद लें। लगातार या तेज सिरदर्द होने पर डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।